ब्लेंहेम पैलेस से चुराए गए 51 करोड़ के सोने के टॉयलेट मामले में एक चोर की सजा कम कर दी गई है। 21 महीने की जेल की बजाय अब उसे 240 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी होगी।

क्सफोर्ड के पास ब्लेंहेम पैलेस से 51 करोड़ रुपये के सोने के टॉयलेट की चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य की सजा में कमी की गई है। यह चोरी 2019 में हुई थी। चोर गिरोह के सदस्य, 37 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक फ्रेडरिक 'डो' को पहले 21 महीने की जेल हुई थी, जिसे घटाकर अब 240 घंटे का बिना वेतन वाला सामुदायिक सेवा का काम दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सितंबर 2019 में, ब्लेंहेम पैलेस में लगी एक प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 'अमेरिका' नाम का एक सोने का टॉयलेट था। इसे इतालवी कलाकार मॉरिजियो कैटलान ने बनाया था। यह 18 कैरेट सोने से बना था और इसका वजन लगभग 98 किलोग्राम (216 पाउंड) था। इसमें लगभग 20 किलो सोना लगा था, जिसकी कीमत लगभग 28 करोड़ रुपये थी।

पुलिस ने फ्रेडरिक के अलावा दो और लोगों को गिरफ्तार किया था - 39 वर्षीय माइकल जॉनसन और 40 वर्षीय जेम्स शीन। अब फ्रेडरिक की जेल की सजा रद्द कर दी गई है। अदालत ने पाया कि फ्रेडरिक चोरी में सिर्फ एक बिचौलिया था। सुनवाई के दौरान पता चला कि चोरों ने सितंबर में ही चोरी हुए टॉयलेट से लगभग 20 किलो सोना बर्मिंघम की एक ज्वेलरी शॉप में बेच दिया था।