सोशल मीडिया पर एक लड़के का ट्रैक्टर चलाने का अनोखा अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़का बिना स्टार्ट किए ही मुंह से आवाज निकालकर ट्रैक्टर चला रहा है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर उसकी तारीफ की है।

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भरमार है। कई सारे मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाते हैं जो यूजर्स के बीच काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। कई सारे वीडियो देखने पर यूजर्स हैरानी जताते हैं तो कुछ ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ऐसा ही एक वीडियो मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंदा ने भी शेयर किया है जिसे देखकर आप इस वीडियो को शेयर करने पर मजबूर हो जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रैक्टर चलाने का दिखा अनोखा अंदाज
महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक युवक अनोखे अंदाज में ही ट्रैक्टर चला रहा है। महिंद्र का यह लड़के का यह अंदाज इतना पसंद आया है कि उसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालकर शेयर कर दिया।

पढ़ें फोटो जरूरी या बच्चों की जान, पैरेंट्स की ऐसी हरकत देख हर कोई हैरान, Video Viral

क्या खास है ट्रैक्टर चलाने का अंदाज
वीडियो में एक लड़का बड़े अद्भुत अंदाज में ट्रैक्टर चला रहा है। दरअसल लड़का मुंह से ही ट्रैक्टर स्टार्ट कर चलाने की आवाज निकाल रहा है। लड़का महिंद्रा 575 ट्रैक्टर की आवाज निकालकर दिखाता है। इसके अलावा ट्रैक्टर चलाते समय उसकी स्टीयरिंग मोड़ने की स्टाइल और खेतों में चलाते समय गद्दी पर उछलने की स्टाइल भी काफी पसंद की जा रही है। इस वीडियो को देखकर आनंद महिंद्र भी लड़के के फैन हो गए। उन्होंने लड़के की ट्रैक्टर को नए अंदाज में चलाने की तरीफ करते हुए उसे शेयर किया है।

यूजर्स भी शेयर कर रहे वीडियो
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स बार-बार यह वीडियो देख रहे हैं। इस वीडियो को लाइक और शेयर करने के साथ कमेंट्स भी कर रहे हैं। यूजर्स लड़के के ट्रैक्टर चलाने के इस खास अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। 

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…