होली (Happy Holi 2022) पर मनाई जाने वाली इस परंपरा के तहत लोग अंगारों पर चलते हैं और सुरक्षित बाहर आ जाते हैं। रायसेन के सिलवानी महगंवा में होलिका दहन के बाद गांव के लोग आस्था और विश्वास के साथ नंगे पैर अंगारों पर ऐसे चलते हैं, मानों साधारण जमीन पर चल रहे हैं। 

नई दिल्ली। होली रंगों का त्योहार है। मगर देशभर में कई अलग-अलग जगहों पर कुछ अनोखे अंदाज में भी होली (Happy Holi 2022) का पर्व मनाया जाता है। कहीं पर फूलों की होली होती है, तो कहीं लठ्ठमार। कहीं, लड्डूमार होली तो कहीं होली पर दामाद को गधे पर बिठाकर घुमाते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के रायसेन में अंगारों से होली खेली जाती है। इस अनूठे मगर खतरनाक तरीके से होली रायसेन के सिलवानी महगवां में मनाई जाती है। ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा बीते कई दशकों से चली आ रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर साल होली पर मनाई जाने वाली इस परंपरा के तहत लोग अंगारों पर चलते हैं और सुरक्षित बाहर आ जाते हैं। रायसेन के सिलवानी महगंवा में होलिका दहन के बाद गांव के लोग आस्था और विश्वास के साथ नंगे पैर अंगारों पर ऐसे चलते हैं, मानों साधारण जमीन पर चल रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जितने भी लोग अंगारों पर चलते हैं, उनके पैरों पर छाले भी नहीं पड़ते। 

यह भी पढ़ें: Holi 2022: हाेली पर इस गांव में नहीं आते दामाद, अगर आए तो उनके साथ किया जाता है अनोखा सलूक

यही नहीं, अंगारों पर चलने के दौरान किसी को कोई परेशानी या दर्द भी नहीं होता। गांव वालों के मुताबिक, अंगारों पर चलने के दौरान ऐसा कभी महसूस नहीं होता कि वे आग पर चल रहे हैं। हालांकि, गांव वालों को खुद नहीं मालूम कि यह परंपरा वे कब से निभाते चले आ रहे हैं, मगर कुछ बुजुर्गों का दावा है कि उनके गांव में यह प्रतिवर्ष होली पर दशकों से मनाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: होशियारी पड़ी भारी, 40 पैसे वसूलने के चक्कर में होटल प्रबंधन को 4 हजार रुपए ज्यादा देने पड़े, जाने क्यों

ग्रामीणों का दावा है कि यह परंपरा वे यह रस्म गांव को आपदा से और अपने परिजनों को बीमारियों और कष्टों से दूर रखने के लिए निभाते आ रहे हैं। इससे उन्हें लाभ भी होता है। गांव में होलिका दहन के दिन पूरी विधि से पूजा करने के बाद होलिका दहन करते हैं। इसके बाद उसी अंगारों पर चलने का सिलसिला शुरू होता है। परंपरा कब शुरू हुई, किसने शुरू की, यह जानकारी तो किसी को नहीं, मगर दशकों से यह निभाते चले आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: तहसीन ने खोला चौंकाने वाला राज- बिजनेसमैन के सामने ही उसकी पत्नी संग गुजारी थी पूरी रात, नाईट क्लब हुआ था बुक

यह भी पढ़ें-Holi 2022: बिना घिसे या रगड़े निकल जाएगा होली का एक-एक रंग, बस आजमाएं ये 7 नुस्खे

यह भी पढ़ें- Holi 2022: होलिका दहन के समय को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए क्या है उचित समय और पूजा विधि?