सर्दी से बचने के लिए हर कोई अपने नुस्खे अपना रहा है लेकिन रोज कमाने वालों के घर से निकलना भी जरूरी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सब्जी वाले का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसने ठंड से बचने का अपना ही तरीका अपना रखा है जो वायरल हो रहा है। 

वायरल न्यूज। उत्तर भारत में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। यूपी में तो सरकार ने 41 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए हर कोई अपना तरीका अपना रहा है। इस बीच सब्जी वाले को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ठंड से बचने के लिए उसने अपना देसी जुगाड़ अपना रखा है। ठंड से बचने के लिए अपनाई इस अनोखी ट्रिक को सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने देखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोहे के टेबल के नीचे अलाव रखकर बैठा सब्जी वाला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक सब्जी वाले को ठंड से बचने के लिए देसी टेक्निक का इस्तेमाल करते दिखाया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सब्जी वाला एक लोहे के स्टूल के नीचे तसले में अलाव जलाकर रखा हुआ है। सब्जी वाला स्टूल पर बैठा है जिससे उसका शरीर भी गर्म हो रहा है और ठंड से राहत मिल रही है। इस देसी जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

सर्दी से बचने के लिए इस तरह के देसी जुगाड़ वाले कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।सब्जी वाले का यह वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं तो कुछ इससे जलने का खतरा भी बता रहे हैं।

देखें वीडियो

View post on Instagram