ऑनलाइन क्लास बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि माता-पिता के लिए भी ऐसा साइड इफेक्ट बन गई है, इसका इफेक्ट इतना ज्यादा हुआ कि एक घर का चिराग बुझ गया। 

वियतनाम। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को ऐसे जकड़ा है, कि छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा। इसके कारण ही ना जाने दुनियाभर के कितने लोगों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी हुई है, स्कुली बच्चों को, इसके कारण वो ना ही अपने स्कूल जा पा रहे हैं और ना ही अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरी कर पा रहे हैं। लेकिन आज हम पढ़ाई या स्कूल को लेकर बात नहीं कर रहे। आज हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन क्लास की जिसके कारण एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑनलाइन क्लास के दौरान हुआ हादसा

जबसे कोरोना आया है तब से ही बच्चे ऑनलाइन क्लास लेकर ही अपनी पढ़ाई को पूरा कर रहे हैं। लेकिन इसी पढ़ाई के कारण ही एक 11 साल के बच्चे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आपको बता दें कि, हादसा वियतनाम का है, जिस समय ये हादसा हुआ तब बच्चा अपनी ऑनलाइन क्लास ले रहा था। 

इसे भी पढ़े: डॉक्टर ने पथरी की जगह निकाल ली किडनी, लेकिन एक गलती से खुली पोल, अब देना पड़ा लाखों का हर्जाना

उस समय उसने अपना फोन चार्जिंग पर लगाया हुआ था, साथ ही कानों में इयरफोन। उसे नहीं पता था कि, यही फोन उसकी जान ले लेगा। जैसे ही उसकी क्लास स्टार्ट हुई उसके कुछ देर बाद ही धमाका हो गया। इस धमाके की आवाज आस-पास के लोगों तक भी पहुंची। जब उन्होंने धमाके की आवाज सुनी तो वो घबराकर घर के अंदर पहुंचे जहां बच्चा झुलसा हुआ पड़ा था। उसे तुरंत लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां उसें मृत घोषित कर दिया गया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

ये पहली बार नहीं है जब इस तरह के हादसे की खबर सामने आई है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। एक बार 18 साल की कॉलेज गर्ल का फोन उसके हाथों में फट गया था। जिसके कारण उसके हाथ झुलस गए। वहीं करीब 3 हफ्ते पहले भी एक व्यक्ति के कान के पास फोन में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण उसक मुंह और कान दोनों ही काफी बुरी तरह से झुलस गए थे।

इसे भी पढ़ें: बेटे ने कैंसर को दी मात तो खुशी से झूमने लगा पिता, Video शेयर कर जाहिर की खुशी