अलग दिखने का शौक रखने वाले लोग सुंदर बनने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं लेकिन कभी-कभी ये उनपर भारी भी पड़ जाता है। ओली लंदन नाम के शख्स ने बॉर्बी डॉल जैसा दिखने के लिए 2.46 करोड़ से अधिक रुपए खर्च कर दिए।  

वायरल डेस्क। भीड़ में अलग दिखने के शौकीन लोग खुद पर नए एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटते। उन्हें खुद को सबसे बेहतर बनाने का जुनून सवार रहता है और वे जब तक इसे पूरा नहीं कर लेते तब तक चैन की सांस नहीं लेते। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ। उसे बार्बी जैसा दिखने का इतना शौक सवार था कि, बार्बी डॉल जैसा बनने के लिए उसने 2.46 करोड़ से अधिक रुपए खर्च कर दिए। इस दौरान उसे 32 ऑपरेशन भी कराने पड़े।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खूबसूरत दिखने के लिए करवाई 32 सर्जरी

दरअसल, बार्बी डॉल जैसा दिखने की चाहत रखने वाले इस शख्स का नाम ओली लंदन है। वह 33 साल के ट्रांस हैं। उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह की सर्जरी कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओली ने कैट आई सर्जरी भी कराई है। लेकिन कहते हैं न कि समय के साथ चीजें धुंधली होने लगती हैं। वहीं ओली को भी अपने चेहरे के साथ किए खिलवाड़ पर पछतावा है और वह एक नॉर्मल मैन बनकर रहना चाहते हैं। उन्होंने अपना भी रोज लंदन रख लिया है।

View post on Instagram

बार्बी बनने के चक्कर में बुरा फंसे

ओली लंदन ने बताया कि बॉर्बी डॉल जैसा दिखने का सपना उनके लिए कितना हार्मफुल साबित हुआ। बॉर्बी बनने के बाद वह एक महिला जैसे तो दिखने लगे लेकिन पूरी तरह बार्बी नहीं पाए। जिसके बाद उन्हें बॉर्बी के पुरुष किरदार केन की तरह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस काम में वह अकेले नहीं है। उनकी बेस्टफ्रेंड आलिया रोजा भी उनका पूरा साथ देती हैं। दोनों बॉर्बी ड्रेस में एक साथ हैंगआउट करते हैं।

सर्जरी से खराब हुआ चेहरा

केन की मानें तो कई सर्जरी कराने से उनका चेहरा खराब हो गया है। उनके चेहरे की नसें पैरालाइज हो गई हैं। इतना ही नहीं उबासी लेते वक्त उनका चेहरा बदल जाता है। उन्होंने कहा कि वाकई में ये काफी खतरनाक है। अब मैं कुछ नहीं कर सकता तो केन के लुक के साथ खुश हूं। बताया कि जब उन्हें पता चला कि वे ट्रांस हैं, उसके बाद उन्होंने बार्बी बनकर रहने का फैसला लिया। महिला बनने पर उन्हें लोगों का काफी प्यार मिला लेकिन उन्हें खुशी नहीं मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने केन बनकर रहने का फैसला किया। यहां तक उन्होंने बीते साल अपने बेस्टफ्रेंड आलिया के साथ कॉन्स फेस्टिवल में भी डेब्यू किया था।

ये भी पढें- बार्बी जैसी दिखने के लिए 45 लाख किए खर्च, अब ऐसा शरीर लेकर घूम रहीं 21 साल की मैडम