पुलिस ने इस महिला की गिरफ्तारी के पीछे एक चौंकाने वाली कहानी बताई। वहीं महिला ने अपने बचाव में पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

ट्रेंडिंग डेस्क. क्या खूबसूरत दिखना भी अपराध हो सकता है? आप कहेंगे, नहीं! पर अमेरिका की एक महिला ने ऐसा ही दावा कर कोर्ट को चौंका दिया। महिला ने दावा किया कि 'बहुत ज्यादा खूबसूरत' दिखने की वजह से पुलिस कर्मियों ने उसे अरेस्ट कर जेल में डाल दिया। उसने यह भी आरोप लगाए कि कुछ पुलिस कर्मियों ने उसका रेप भी करने की कोशिश की क्योंकि उन्होंने इतनी खूबसूरत महिला अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखी थी। (फाइल फोटो)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार

बता दें कि ये घटना सितंबर 2022 की है, जो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रही है। दरअसल, अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर हेंड बुस्तामी नामक महिला को अरेस्ट किया गया था। महिला को जब कोर्ट में पेश किया गया तो उसने कहा कि उसे बेहद खूबसूरत होन की वजह से निशाना बनाया गया। हालांकि, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के पीछे एक चौंकाने वाली कहानी बताई। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि महिला ने एयरपोर्ट के एक रेस्टोरेंट में खाना खाया और वहां से बिना बिल भरे निकल आई।

फाइल फोटो।

महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

महिला जिस रेस्टोरेंट से फ्री में खाना खाकर भागी थी उसके प्रबंधक ने एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को बुलाया। महिला की खोज शुरू हुई, और वह एयरपोर्ट पर एक सिक्योरिटी चेक के पास नजर आई। पुलिसकर्मी जैसे ही उससे पूछताछ करने पहुंचे वह उनसे झगड़ने लगी और एयरपोर्ट कार्याें में बाधा डालने लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक महिला नशे की हालत में थी। हालांकि, महिला ने खुद के बचाव में बेहद अजीब कहानी रच डाली। उसने कहा कि उसे सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह बेहद खूबसूरत है। महिला ने कहा कि पुलिसकर्मिंयों ने उसके जैसी सुंदर महिला अपने जीवन में नहीं देखी थी, इसलिए जबरन उसे गाड़ी में डालकर पुलिस स्टेशन ले आए और उसका रेप करने की कोशिश की। महिला के आरोप पर कोर्ट ने जांच के आदेश दिए, जिसके बाद एक और चौंकाने वाली कहानी सामने आई।

अपनी ही मां के कत्ल का आरोप

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ सबूत पेश किए, जिसमें महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार निकले। इतना ही नहीं पुलिस जांच में महिला की मां की संदिग्ध मौत का मामला भी सामने आ गया, जिसमें महिला पर अपनी ही मां के कत्ल करने का आरोप है। अक्टूबर में इस मामले पर पेशी होने के बाद ये मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि महिला अपनी मां की हत्या करने के बाद भागने की फिराक में थी।

यह भी पढ़ें : स्कूटी से बीच सड़क पर स्टंट मार रहा था युवक, देखें फिर क्या हुआ

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...