इन दिनों पेट्रोल की कीमत काफी ज्यादा है। ऐसे में गाड़ी चलाना महंगा हो गया है। हालांकि, गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो पेट्रोल तो डलवाना ही पड़ेगा। वरना असली मुसीबत तो तब आ जाएगी, जब बीच रास्ते तेल खत्म हो जाएगा।

ट्रेंडिंग डेस्क : बाइक की सवारी करने का अपना ही आनंद है लेकिन क्या आपने कभी किसी बाइक को इंसानी की सवारी करते हुए देखा है? सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसा सवाल है? लेकिन हम यह सवाल कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video Viral) को देखकर। इस वीडियो में एक लड़का अपने कंधे पर बाइक को उठा लेता है और पैदल चल पड़ता है। वीडियो देख हर किसी की हंसी छूट पड़ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंधे पर बाइक, पैदल चलता लड़का

इस वीडियो में एक युवक पुल पर अपनी बाइक को अचानक से कंधे पर उठा लेता है और आराम से पैदल चलने लगता है। उसके कंधे पर स्प्लेंडर बाइक है। इस बाइक का वजन करीब 100 किलोग्राम होगा।

बाइक उठाना शौक नहीं मुसीबत है दोस्त

दरअसल, बाइक में पेट्रोल कम थी और ये जनाब लेकर उसे चल दिए। इन्हें नहीं पता था कि आगे मुसीबत खड़ी उनका इंतजार कर रही है। जब यह लड़का बाइक चलाकर एक पुल पर पहुंचा तो वहां पेट्रोल खत्म हो गया। फिर क्या था, वह बाहुबली बन गया और बाइक को कंधे पर उठाकर पैदल चलने लगा। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो आया, जमकर वायरल होने लगा। जिसने भी इस वीडियो को देखा इस बाहुबली की दाद देने लगा। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स भी जोरदार कर रहे हैं।

View post on Instagram

हंसने को मजबूर हुए लोग

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो _akshay_gujjar__अकाउंट से शेयर किया गया है। अक्षय फिटनेस मॉडल हैं और बाइक से कई स्टंट करते हैं। यह बाइक उठाने वाला वीडियो भी उनका ही है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की अच्छी-खासी संख्या है। अक्सर वे इस तरह के वीडियो अपलोड और शेयर करते रहते हैं। अब उनके इस वीडियो पर लोग हंसने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें

Watch Video : यह कार का ऊपरी हिस्सा नहीं पूरी की पूरी कार है, कभी नहीं देखा होगा इतना अनोखा डिजाइन

Watch Video : कभी नहीं देखा होगा ऐसा देसी जुगाड़, इस बंदे ने हिलाकर रख दिया सबका दिमाग