सोशल मीडिया पर दुल्हन से जुड़े दो से तीन वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हान गाड़ी ड्राइव करती है।

नई दिल्ली. कश्मीरी दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हन अपने ससुराल जा रही है। वीडियो की खासियत है कि विदाई के वक्त दुल्हन ही गाड़ी ड्राइव करती है और दूल्हा उसके बगल में बैठा है। वीडियो को बुधवार की शाम तक 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर दुल्हन से जुड़े दो से तीन वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हान गाड़ी ड्राइव करती है। दूसरे वीडियो में वो गाड़ी के साथ गेट से एंटर करती हुई दिख रही है। बगल में बैठा दूल्हा ये देखकर मुस्कुराता है।

बारामूला का वीडियो 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकी शादी रविवार को हुई थी। ये उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के हैं। दूल्हा-दुल्हन दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। इस वीडियो को अहमद अली फैयाज ने शेयर किया है। दूल्हा और दुल्हन को अपनी शादी की पोशाक में देखा जा सकता है और वे सभी मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में दुल्हन खुशी खुशी अपने ससुराल जा रही है।

Scroll to load tweet…

महिंद्रा थार चलाती दुल्हन
वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन महिंद्रा थार चला रही है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, एक दुल्हन दूल्हे के साथ ससुराल जाती है। #KhudkafeelKashmir (sic)। 

यहां देखें वीडियो

Scroll to load tweet…