भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पहाड़ी शेर का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें यह शेर एक महिला से बचने के लिए झाड़ी में छिपता दिख रहा है। अधिकारी के मुताबिक, शिकारी जानवर जहां तक संभव हो इंसानों से बचने की कोशिश करते हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। अक्सर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जंगली जानवरों के शिकार करने की वीडियो और फोटो सामने आती रहती हैं। मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने पर पता चलता है कि खतरनाक और खूंखार शिकारी जानवर भी जब तक जरूरी नहीं हो, इंसानों से संपर्क में आने से बचता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह वायरल वीडियो क्लिप माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने अकांउट हैंडल से पोस्ट की है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पहाड़ी शेर को घर के बाहर झाड़ियों में छिपा हुआ दिखाया गया है। छिपने की उसकी कोशिश इंसान को देखने के बाद हो रही है। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिससे यह पूरा मामला सामने आया। 

Scroll to load tweet…

आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर इस क्लिप को शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत एक पहाड़ी शेर के घर के सामने टहलते हुए से होती है। इसके बाद उसे पास की झाड़ियों में छिपते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, उसी समय एक महिला सड़क पर जॉगिंग करते हुए जा रही थी और उसे दूर से देखते ही शेर उससे बचने की कोशिश में छिप गया। वीडियो कहां का है, यह पता नहीं चल सका है। अधिकारी ने बताया कि जंगली जानवर ज्यादातर स्थितियों में इंसानों से बचने की कोशिश करते हैं। धमकाने या डराने पर ही वे प्रतिक्रिया देते हैं। 

छिप नही रहा..टारगेट के शिकार की ताक में शेर 
इस क्लिप में देखा जा सकता है कि जब तक महिला फ्रेम नहीं छोड़ती है, तब तक शेर झाड़ी के आसपास छिपा रहता है। वीडियो को कुछ ही घंटे में 52 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, मैं पूरी तरह आपकी बात से सहमत नहीं हो सकता। हां, बहुत से जानवर इंसानों के साथ संघर्ष करने से बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन बिग कैट की स्थितियों में पहले वे छिपते हैं और इस ताक में रहते हैं कि कब सही समय मिले और हमलर कर दिया जाए। दूसरे यूजर ने भी लिखा, सर, बेशक वे विवाद से बचते हैं, मगर वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह पहाड़ी शेर खुद को छिपाने के बजाय इस टारगेट का पीछा कर रहा है। 

खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

कौन है PFI का अध्यक्ष ओमा सलाम, जानिए इस विवादित संगठन का अध्यक्ष बनने से पहले वो किस विभाग का कर्मचारी था