प्लेन में अकेली महिला कैसे अपने साथ-साथ बच्चे को मैनेज करती है और भारी सामान को फ्लाइट के ओवर हेड केबिन से निकाल कर उसका दरवाजा पैर से बंद कर देती, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

नई दिल्ली। यात्रा का बेहतर आनंद लेना है, तो सरल मंत्र है कम सामान साथ में ले जाएं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए ज्यादा सामान ले जाना कई बार मजबूरी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला महिला के साथ हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस महिला ने जिस तरह सामान के साथ-साथ गोद में लिए बच्चे को हैंडल किया और प्लेन का ओवरहेड बॉक्स बंद किया, इससे उसकी तारीफ हो रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर महिला के मजे भी ले रहे हैँ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ लोग मल्टी टॉस्किंग में काफी कुशल होते हैं। अकेले दम पर एकसाथ कई चीजों को मैनेज कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला फ्लाइट में बच्चे के साथ सफर कर रही है। बच्चा छोटा है और वह उसे दायें हाथ में गोद में ली हुई है। प्लेन के लगभग सभी यात्री उतर चुके हैं।

Scroll to load tweet…

इसके बाद महिला खुद उतरने के लिए बच्चे को गोद में लिए खड़ी होती है। उसने ओवर हेड केबिन से अपनी भारी अटैची बाएं हाथ से निकाली और दाएं पैर से ओवरहेड केबिन का बॉक्स बंद किया। जी हां, आपने सही पढ़ा। महिला ने करीब छह फुट ऊंचे बॉक्स डोर को अपने पैर से बंद किया। हम पर यकीन न आए तो ये वीडियो देख लीजिए। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट में लगभग सभी यात्री उतर चुके हैं। एक शख्स कोई है जो कैमरा से वीडियो शूट कर रहा है। महिला खड़ी होती है। उसके हाथ में पीछे बच्चा है। वह ओवर हेड केबिन से अपनी भारी अटैची उतारती है। महिला के पीछे क्रू मेंबर भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें शायद दो महिला एयर होस्टेस् हैं। जैसे ही महिला अटैची उतारकर केबिन बंद करने के लिए अपने पैर उठाती है, तभी पीछे से महिला क्रू मेंबर आती है, मगर तब तक महिला अपने पैर से ओवर हेड केबिन का बॉक्स बंद कर चुकी होती है। इसी के बाद वीडियो खत्म हो जाता है। लोग इस वीडियो में महिला की फिटनेस और मल्टी टास्किंग की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ यूजर ने यह भी कहा कि महिला मदद के लिए पीछे क्रू मेंबर्स को बुला सकती थी या फिर बाए हाथ से भी केबिन बॉक्स बंद कर सकती थी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

होने वाली दुल्हन के साथ लड़के ने की अजीब हरकत, पिता ने रसीद किया थप्पड़

ढाई फुट के अजीम पीएम मोदी से बोले- दिन को चैन नहीं, रात में नींद नहीं..मेरा ये काम करा दीजिए

सांप को दूध पीते तो बहुत देखा होगा, आज कांच के ग्लास में पानी पीते भी देख लीजिए