आलू, जो कई गुणों से भरपूर होता है, उसे वॉशिंग मशीन में धोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

कई घरों में आलू का इस्तेमाल भोजन में नियमित रूप से किया जाता है। विटामिन सी, पोटेशियम फाइबर, विटामिन बी6, मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट आदि सभी आलू में पाए जाते हैं। ऐसे में कई गुणों वाले आलू को वॉशिंग मशीन में धोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एलोना लोवेन नाम के अकाउंट से यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में पहले वॉशिंग मशीन के अंदर, आलू से भरा एक बैग डालते हुए दिखाया गया है। इसके बाद इसमें स्क्रबर भी डालकर मशीन बंद कर दी जाती है। इसके बाद मशीन को रिंस साइकिल पर डाल दिया जाता है। इसके बाद आलू वॉशिंग मशीन के अंदर धुलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

इस दौरान पोस्ट करने वाली महिला आलू की रेसिपी ढूंढ रही होती है। मशीन बंद होने के बाद जब इसे बाहर निकाला जाता है तो आलू वाकई में साफ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 45 मिलियन बार यह वीडियो देखा जा चुका है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि कुछ आलू धोने के लिए 80 लीटर पानी बर्बाद कर दिया। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि इनके द्वारा डिटर्जेंट को सोखने से कैंसर होने की संभावना भी होती है।

View post on Instagram