दूल्हा चाहता था कि उसकी दुल्हन वरमाला के दौरान उसकी रिक्वेस्ट को माने। वह प्यार से दुल्हन को इशारा करता है। वह दुल्हन से किस करने के लिए कहता है।

नई दिल्ली. शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिन वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि शादी के दौरान कपल एक दूसरे को किस करता है। वीडियो को करीब 3 लाख बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो में दूल्हा, दुल्हन से वरमाला के दौरान किस करने के लिए कहता है। एक दूसरे के गले में फूलों का हार डालने से पहले दुल्हन दूल्हे को किस करती है। सोशल मीडिया पर वीडियो की काफी तारीफ हो रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
दूल्हा चाहता था कि उसकी दुल्हन वरमाला के दौरान उसकी रिक्वेस्ट को माने। वह प्यार से दुल्हन को इशारा करता है। वह दुल्हन से किस करने के लिए कहता है। पहले तो दुल्हन मना करती है। क्योंकि हिंदू शादियों में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। लेकिन कुछ देर के बाद दुल्हन राजी हो जाती है और वह दूल्हे को किस करती है। वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट वेडिंग प्लानिंग विट्टी वेडिंग पर शेयर किया गया था। इसे 283k से अधिक बार देखा गया है। वीडियो का कैप्शन लिखा है, मेरी वरमाला एक ट्विस्ट के साथ। जब आप अपने कॉलेज टाइम लव के साथ शादी कर रहे हों।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों ने वीडियो की जमकर तारीफ की
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की लोगों ने जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ये हुई ना बात। ऐसी शादी हर कोई चाहता है। एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया, पहली बार किसी हिंदू की शादी में ऐसा देखा। लेकिन ये दूल्हा-दुल्हन के प्यार को दिखाता है। शानदार वीडियो। एक अन्य यूजर ने लिखा, गजब का दूल्हा है। वहीं एक यूजर ने दुल्हन की तारीफ में कहा कि दूल्हे ने जितने प्यार से इशारा किया, दुल्हन ने उतने ही प्यार से उसे समझा और उसपर रिएक्ट किया।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर