प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में एक द्वीपीय देश है, जहां आज भी पत्थर की मुद्राएं हैं। इन पत्थरों की कीमत आकार पर निर्भर करती है। जितने बड़े आकार का पत्थर, उसकी कीमत उतनी अधिक होती है। 

नई दिल्ली। यह दुनिया अजीबो-गरीब चीजों से भरी पड़ी है। देशों के कानून, रहन-सहन उन्हें सबसे अलग बनाते हैं। एक देश ऐसा है, जहां इस आधुनिक युग में भी पत्थर की मुद्रा का चलन है। और भी कई अजब-गजब कारनामे हैं, जिनके बार में हम इस खबर में बात करेंगे। प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में बसे इस द्वीपीय देश में बहुत सी ऐसी पत्थर की मुद्राएं मिल जाएंगी, जिनके जरिए लोग लेन-देन करते हैं। इस अनोखी मुद्रा और अनूठे देश को देखने के लिए हर साल दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज तमाम देश प्लास्टिक मनी से होते हुए डिजिटल करेंसी की ओर बढ़ रहे हैं। हाथ में पैसा नहीं, मगर पैसे का भुगतान पलक झपकते हो जाता है। लाखों-करोड़ों रुपए के वारे-न्यारे एक झटके में हो जाते हैं। इसके फायदे भी बहुत हैं। खोने या गायब होने, चोरी, लूट या फिर डकैती जैसा डर भी नहीं। खाली हाथ जाइए और भरे हुए हाथ वापस लौटिए। 

पत्थर का आकार जितना अधिक रकम, राई की कीमत उतनी अधिक 
मगर एक देश है माइक्रोनेशिया। यह एक द्वीपीय देश है। यह प्रशांत महासागर के पश्चिमी क्षेत्र में छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। इस देश की मुद्रा पत्थर है। जी हां, आप यकीन करें या नहीं, मगर यह सही है। जैसे भारत में मुद्रा को रुपया कहते हैं, वैसे ही वहां मुद्रा को राई कहा जाता है। ये आकार में गोलाकार, मगर चपटे होते है। साइज कुछ भी हो सकती है। मगर जितनी बड़ी साइज रकम उतनी ज्यादा। इन पत्थरों के बीच में छेद भी होता है। 

आधिकारिक मुद्रा डॉलर, चार मीटर व्यास तक के पत्थर 
वैसे 11 हजार की आबादी वाले इस देश की आधिकारिक मुद्रा अमरीकी डॉलर है, मगर लेन-देन पत्थर यानी राई में भी किया जाता है। जितना बड़ा पत्थर कीमत उतनी ज्यादा। कुछ पत्थरों के आकार तो चार मीटर तक होते हैं। यहां सैंकड़ों विभिन्न आकार के पत्थर देखने को मिल जाएंगे। दूर-दूर से पर्यटक इस अनोखे देश को देखने आते हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

16 साल की बेटी का रेप 40 साल के प्रेमी से करा रही थी यह जालिम मां, प्रेग्नेंट होने पर 8 बार उसका एग बेच दिया

चीजें रखकर भूल गए, बोलने-सुनने में हो रही परेशानी, चेहरा पड़ रहा सुन्न बदल रहा रंग तो फौरन जाइए डॉक्टर के पास

15 दिन के कलेजे के टुकड़े को बेचकर एक मां ने खरीदा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक

सांड को पसंद नहीं आया सड़क पर खुलेआम लड़की का डांस करना, वायरल वीडियो में देखिए क्या किया उसके साथ