भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर एक 75 साल की बुजुर्ग महिला के बारे में पोस्ट शेयर की है, जो कि काफी प्रेरणादायक है और उनकी पोस्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। वीवीएस लक्ष्मण सोशल मीडिया पर ऐसी ही प्रेरणादायक पोस्ट शेयर करने को लेकर जाने जाते हैं।

भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर एक 75 साल की बुजुर्ग महिला के बारे में पोस्ट शेयर की है, जो कि काफी प्रेरणादायक है और उनकी पोस्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। वीवीएस लक्ष्मण सोशल मीडिया पर ऐसी ही प्रेरणादायक पोस्ट शेयर करने को लेकर जाने जाते हैं। उनके द्वारा शेयर की गई एक फोटो में देखने के लिए मिल रहा है कि वो महिला भुट्टा पकाने के लिए सोलर एनर्जी का इस्तेमाल कर रही है। उनके इस टैलेंट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीवीएस लक्ष्‍मण ने पोस्ट में क्या लिखा? 

बुजुर्ग महिला के भुट्टा बेचने के इसी अनोखे तरीके की वजह वीवीएस लक्ष्‍मण भी उनके फैन हो गए हैं, जिसके बाद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने उनकी कहानी शेयर की। क्रिकेटर ने लिखा, 'बैंग्लोर में सड़क किनारे 75 साल की बुजुर्ग सेलवम्मा को हाई टेक सोलर पावर पर भुट्टा ग्रिल करते हुए अच्छा लगा।' 

Scroll to load tweet…

क्रिकेटर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'तकनीकी और इनोवेशन के इस इस्तेमाल से उन्होंने अपने काम को और भी आसान बना लिया है।' इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन्स आने लगे। वो सभी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब सरकार आपके लिए कुछ नहीं करती तो आपको खुद आत्मनिर्भर होना पड़ता है।'