पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का ऐसा मामला आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। महाराष्ट्र के चंद्रपुर की है ये घटना। 

ट्रेंडिंग डेस्क. तीन महीने पहले जिस शख्स की मौत को हार्ट अटैक माना जा रहा था पता चला कि वो हत्या थी। सबसे हैरान करने वाली बात ये सामने आई है कि ये हत्या किसी और ने नहीं इस शख्स की पत्नी ने ही की थी। ये राज खोला उनकी बेटी ने जो पिता की मौत के कुछ दिन बाद घर वापस आई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिश्तेदारों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत

नागपुर से 150 किमी दूर चंद्रपुर में रहने वाली रंजना रामटेक के रिटायर्ड पति की 6 अगस्त 2022 को मौत हो जाती है। वह यह जानकारी अपने रिश्तेदारों को फोन पर देती है। वह बताती है कि पति को हार्ट अटैक आया था और परिजन मिलकर उसके पति का अंतिम संस्कार कर देते हैं। लेकिन कुछ समय बाद कहानी में ऐसा मोड़ आता है जिसे जानकर रंजना की बेटी और उसके पूरे रिश्तेदारों के होश उड़ जाते हैं।

बेटी के हाथ लगी एक कॉल रिकॉर्डिंग

रंजना की बेटी कुछ समय बाद फिर अपनी मां के घर आती है। वह किसी काम से अपनी मां को मोबाइाल मांगती है, रंजना के हाथ एक कॉल रिकॉर्डिंग लगती है। रिकॉर्डिंग सुनते ही रंजना के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि रंजना की मां ने ही अपने पति की हत्या की थी और वह यह बात अपने एक प्रेमी को बता रही होती है।

सामने आई खौफनाक सच्चाई

रंजना की बेटी कॉल रिकॉर्डिंग लेकर पुलिस के पास पहुंचती है। पुलिस के मुताबिक कॉल रिकॉर्डिंग में महिला अपने प्रेमी से ये कहते हुए सुनाई देती है कि उसने तकिए से मुंह दबाकर पति की हत्या कर दी है और सुबह रिश्तेदारों को फोन पर बताएगी कि ये हार्ट अटैक है। रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस रंजना और उसके प्रेमी मुकेश त्रिवेदी को थाने बुलाती है। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों अपना जुर्म कबूल लेते हैं। 

यह भी पढ़ें : आफताब का होगा नार्को टेस्ट, जानें कैसे इस टेस्ट से सच उगल देता है अपराधी

ऐसे ही अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...