अमरीकी अंडरवियर गारमेंट्स ब्रांड की सीईओ सारा ब्लेकली को दुनिया की सबसे बेहतरीन बॉस बताया जा रहा है। इसकी वजह है उन्होंने अपने कर्मचारियों को खास बोनस दिया। इसमें फर्स्ट क्लास के दो टिकट और 8 लाख रुपए शामिल हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। एक महिला बॉस की हर कोई तारीफ कर रहा है, जिसने अपने कर्मचारियों को बतौर बोनस 8 लाख रुपए और हवाई जहाज का फर्स्ट क्लास का दो टिकट दिया है। अपने कर्मचारियों को दिया गया उनका यह खास बोनस सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। लोग उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा बॉस बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन महिला बॉस का नाम है सारा ब्लेक्ली और उनकी कंपनी का नाम है स्पैनेक्स, जो अंडरवियर गारमेंट बनाती है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कह रही हैं, मैं एक ग्लोब घुमा रही हूं, क्योंकि इस पल का जश्न मनाने के लिए मैंने आप सभी को दुनिया में कहीं भी घूमने का फर्स्ट क्लास का दो टिकट देने का फैसला किया है और इसके साथ ही दस हजार डॉलर (करीब आठ लाख रुपए) भी दिए जाएंगे। 

छुट्टियों में बाहर जा रहे तो शानदार भी डिनर भी करेंगे, इसके लिए दस हजार डॉलर 
वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, आप अगर बाहर यात्रा पर जा रहे हैं तो शानदार डिनर भी करना चाहेंगे। इसके लिए अच्छे होटल में जाना पसंद करेंगे। इसके लिए उन दो फर्स्ट क्लास टिकट के अलावा दस हजार डॉलर भी मिले रहे हैं। उन्होंने कहा, यह आप सभी के लिए एक बड़ा और अहम क्षण है। मैं उन सभी महिलाओं को भी यह शानदार मौका दे रही हूं, जो अभी हमारे साथ हैं। 

इस खुशी को आप सभी अपने-अपने तरीके से मनाएं और यादगार क्षण में बदलें 
सारा ने कहा, यह एक खुशी का क्षण है और इसने हमारी आंखों को भिगो दिया है। यह जानकर मैं बेहद खुश हूं कि कड़ी मेहनत से हम सब यहां पहुंचे हैं। मैं चाहती हूं आप सभी इस खुशी को अपने-अपने तरीके से मनाएं और इसे यादगार क्षण में तब्दील करें। यह आपके लिए जीवनभर के लिए यादगार बन जाए, आप उसे इस तरह से जिएं। अब तक बीते 21 साल में किए गए हमारे काम और बेहतरीन प्रयास के साथ-साथ आने वाले तमाम सुखद और सफल वर्षों के लिए शुभकामनाएं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग