खबरें आई कि संजीदा शेख और आमिर अली का रिश्ता जल्द टूटने की कगार पर पहुंचे वाला है। दरअसल, दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी एक-दूजे की फोटोज शेयर नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं। लेकिन दोनों के अलग होने की खबरों के बीच आमिर का बयान सामने आया है। 

मुंबई. पॉपुलर टीवी शो 'क्या होगा निम्मो का' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस संजीदा शेख और उनके पति आमिर अली टीवी की दुनिया के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक माने जाते हैं। हालांकि, हाल ही में खबरें आई कि संजीदा शेख और आमिर अली का रिश्ता जल्द टूटने की कगार पर पहुंचे वाला है। दरअसल, दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी एक-दूजे की फोटोज शेयर नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं। लेकिन दोनों के अलग होने की खबरों के बीच आमिर का बयान सामने आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


आमिर ने कहा सब ठीक है
आमिर अली ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया है कि मीडिया में आने वाली सभी खबरें बेबुनियाद हैं और वो अपनी पत्नी संजीदा शेख से अलग नहीं हो रहे हैं। आमिर ने बताया है कि दोनों के बीच सभी चीजें ठीक हैं। 

View post on Instagram


दोनों की है 4 महीने की बेटी
इस बीच दोनों को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसकर कोई भी यकीन नहीं करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो संजीदा शेख मां बन चुकी हैं। संजीदा चार महीने का एक बच्ची की मां हैं। अमिर और संजीदा सेरोगेसी की मदद से माता पिता बन चुके हैं। अब तक संजीदा और आमिर ने अपने माता पिता बनने की खबर पर किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है। बताया जा रहा है माता पिता बनने से पहले ही इन दोनों के बीच मतभेद होने शुरू हो गए थे। बेटी के ने के बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को संभालने की काफी कोशिश की है। यही वजह है कि अभी तक दोनों ने इस बात का खुलासा नहीं किया है। 


ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
ज्यादातर कपल्स की तरह आमिर अली और संजीदा शेख के हसीन सफर की शुरुआत भी दोस्ती से हुई थी। संजीदा ने अपने एक इंटरव्यू में इस मुलाकात के बारे में कहा था, 'यह मुलाकात बहुत इन्फॉर्मल थी, क्योंकि हम दोस्त ही थे। हम डिनर के लिए गए, बाद में दोस्तों के साथ फिल्म देखी। इसमें कुछ भी रोमांटिक या अलग नहीं था।


7 साल तक किया एक-दूसरे को डेट
संजीदा बेहद खूबसूरत और अच्छे स्वभाव की थीं। ऐसे में आमिर उन पर फिदा हो गए। वहीं संजीदा भी आमिर अली की स्वीटनेस पर मर मिटीं। आखिरकार आमिर ने संजीदा को प्रपोज करने का मन बना लिया। इसके बाद आमिर और संजीदा अक्सर मिलने लगे और दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। एक-दूसरे को डेट करने के बीच ही दोनों ने नच बलिए 3 में हिस्सा लिया और इस शो का खिताब भी अपने नाम किया।

View post on Instagram


2012 में कपल ने कर ली शादी
कपल ने 8 साल पहले यानी 2 मार्च, 2012 को मुंबई के जिमखाना क्लब में शादी की। शादी में केवल खास रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही पहुंचे थे। एक्ट्रेस मौनी रॉय और आमना शरीफ संजीदा की शादी में पहुंची थीं। निकाह के बाद संजीदा ने बातचीत में कहा 'अब मैं मिसेज आमिर अली हूं। बहुत अच्छा लग रहा है।