एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी इन दिनों आईसीयू में भर्ती हैं। ब्रेन स्टोक के चलते सुरेखा को मंगलवार को मुंबई के क्रिटिक्ल केयर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनको आईसीयू में एडमिट हुए 36 घंटों से भी ज्यादा वक्त हो गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी उनपर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी बॉडी इलाज पर रिस्पॉन्स नहीं कर रही है। उनका इलाज कर रहे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष शेट्टी ने बताया है कि ब्रेन स्टोक के चलते उनके दिमाग में एक ब्लड क्लॉट बन गया है। 

मुंबई. टीवी शो बालिका वधू में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी इन दिनों आईसीयू में भर्ती हैं। ब्रेन स्टोक के चलते सुरेखा को मंगलवार को मुंबई के क्रिटिक्ल केयर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनको आईसीयू में एडमिट हुए 36 घंटों से भी ज्यादा वक्त हो गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी उनपर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी बॉडी इलाज पर रिस्पॉन्स नहीं कर रही है। उनका इलाज कर रहे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष शेट्टी ने बताया है कि ब्रेन स्टोक के चलते उनके दिमाग में एक ब्लड क्लॉट बन गया है। इसकी वजह से उनकी तालत बिगड़ गई है। डॉक्टर्स इस ब्लड क्लॉट को दवाईयों की मदद से हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मदद के लिए आगे आए लोग
सुरेखा की तबियत खराब होते ही बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म बधाई हो में नजर आ चुके स्टार गजराज राव और फिल्म डायरेक्टर अमित शर्मा ने उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। ये दोनों सुरेखा का हालचाल भी ले रहे हैं। इसके अलावा सोनी सूद भी उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही सुरेखा अपने घर पर बेहोश हो गई थीं। हालत खराब होने के बाद उनको पास के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। सुरेखा की देखभाल एक नर्स करती हैं जो उनको सही समय पर अस्पताल लेकर पहुंच गईं।


कई महीनों से शूटिंग नहीं कर रहीं
सुरेखा सीकरी लॉकडाउन में घर पर ही थीं और पिछले काफी वक्त से शूटिंग भी नहीं कर रही थीं। एक इंटरव्यू में सुरेखा ने बताया था कि फिल्म 'बधाई हो' की रिलीज के एक महीने बाद ही उन्हें स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद वह ज्यादा कुछ नहीं खा पाती थीं और इस कारण उनका वजन भी बहुत घट गया था।