सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है। शो में दिन प्रतिदिन कोई ना कोई ट्विस्ट आ रहा है। घर में सिद्धार्थ शुक्ला एक ऐसा नाम हैं, जिसकी शिकायत हर कोई सलमान खान से करता है।

मुंबई. सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है। शो में दिन प्रतिदिन कोई ना कोई ट्विस्ट आ रहा है। घर में सिद्धार्थ शुक्ला एक ऐसा नाम हैं, जिसकी शिकायत हर कोई सलमान खान से करता है। वे बिग बॉस के घर में अक्सर रश्मि, माहिरा और पारस के साथ झगड़े को लेकर भी हॉट टॉपिक बने रहते हैं। शो में रश्मि, माहिरा और देवोलीना ने उनकी उम्र को लेकर साथ ही उन पर कई बार भद्दे कमेंट्स किए थे। सिद्धार्थ को घर के सदस्यों से नामर्द, बदतमीज, 40 साल का बूढ़ा, मटर छिलने वाली आंटी, भाभी, सासू मां जैसे टैग मिले हैं। अब अनु मलिक के भाई अबु मलिका ने सिद्धार्थ को शो का विनर बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अबु मलिक ने माहिरा और रश्मि की लगाई क्लास

अबु मलिक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सिद्धार्थ बेहद पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों का उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, जब सिद्धार्थ के लिए रश्मि और माहिरा के व्यवहार की बात उनसे की गई तो अबु ने दोनों कंटेस्टेंट को लेकर कहा कि रश्मि और माहिरा ने ऐसा किया इसमें कोई नई बात नहीं है। क्योंकि उन्हें पता है कि किसी आदमी को कैसी बातों से तकलीफ पहुंचती है।

अबु ने सिद्धार्थ को बताया शो का विनर

अबु ने इंटरव्यू में अपना बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'देखा जाए तो इशारों-इशारों में उन्होंने मुझे भी बूढ़ा कहा था। देवोलीना ने मेरे लिए उम्र पर ये कहकर कमेंट किया था कि मुझे दिल का दौरा पड़ सकता है और अगर मैं ज्यादा डांस करूंगा तो इस बात पर सलमान खान ने भी उन्हें डांटा था।' अबु कहते हैं, 'मेरा मानना है कि सिद्धार्थ ही शो जीतेंगे। शहनाज गिल दूसरे नंबर पर आ सकती हैं। मैं शहनाज को सिद्धार्थ के साथ टॉप 2 में देखता हूं।' इसके साथ ही उन्होंने रश्मि को लेकर कहा कि उनका मानना है कि रश्मि देसाई शो नहीं जीत पाएंगी और सीजन 13 का विनर मेल होगा।