खबरों की मानें तो टीवी एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव को कोरोना हो गया है। बुधवार शाम को COVID-19 के टेस्ट में राजेश्वरी पॉजिटिव पाई गई। सूत्रों के अनुसार, राजेश्वरी को पिछले दो दिनों से हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे और इसीलिए उन्होंने अपना परीक्षण कराया। बताया जा रहा है कि राजेश्वरी पिछले कुछ दिनों से शूटिंग पर नहीं आ रही थीं क्योंकि उनके फिलहाल कोई सीन्स नहीं थे। घर पर ही उनको कमजोरी के साथ हल्के बुखार जैसे लक्षण महसूस हुए। दो दिनों के इंतजार के बाद, राजेश्वरी ने खुद का परीक्षण कराया और दुर्भाग्य से रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मुंबई. कोरोना (cororna) की वजह से दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे है और कई लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। खबरों की मानें तो टीवी एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव (rajeshwari sachdev) को कोरोना हो गया है। बुधवार शाम को COVID-19 के टेस्ट में राजेश्वरी पॉजिटिव पाई गई। सूत्रों के अनुसार, राजेश्वरी को पिछले दो दिनों से हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे और इसीलिए उन्होंने अपना परीक्षण कराया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


शूटिंग पर नहीं जा थी राजेश्वरी
बताया जा रहा है कि राजेश्वरी पिछले कुछ दिनों से शूटिंग पर नहीं आ रही थीं क्योंकि उनके फिलहाल कोई सीन्स नहीं थे। घर पर ही उनको कमजोरी के साथ हल्के बुखार जैसे लक्षण महसूस हुए। दो दिनों के इंतजार के बाद, राजेश्वरी ने खुद का परीक्षण कराया और दुर्भाग्य से रिपोर्ट पॉजिटिव आई।


इन्हें भी हुआ कोरोना
आपको बता दें कि अब तक राजेश कुमार, हिमानी शिवपुरी, करम राजपाल, सचिन त्यागी, पार्थ समथान जैसे छोटे परदे के कई कलाकारों COVID -19 पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल, राजेश्वरी के टीवी शो की शूटिंग एहतियात के तौर पर अगले तीन दिनों के लिए रोक दी जाएगी।