जब दीपिका, द कपिल शर्मा शो में आई थी तो उन्होंने बताया कि था कि सीता का किरदार निभाने के बाद लोगों का उनके प्रति नजरिया बदल गया था। वे उन्हें हाय-हैलो कहने के बजाए सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर सम्मान देते थे। उन्होंने बताया कि 33 साल पहले के इस शो की पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है। दोबारा दूरदर्शन पर शुरू हुई रामायण ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

मुंबई. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामानंद सागर की 'रामायण' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रामायण की लोकप्रियता की वजह से एक बार फिर इसके कलाकार चर्चा में हैं। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर रामायण के सेट से एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सीता का किरदार निभाकर कैसे उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। और इसे वे अच्छा भी मानती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेरा पुनर्जन्म हुआ- दीपिका
दीपिका ने बताया कि सीता का रोल करते हुए उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका पुर्नजन्म हुआ है। उन्होंने इंस्टा पर फोटो शेयर कर लिखा- "यह एक कदम है जो एक दिन बदल जाता है, जो आप हैं। आपका जीवन ... एक ऐसा चलना। मैं दीपिका के रूप में जागी और गलियारे के अंत में मैं सीताजी बन गी ... मेरा पुनर्जन्म हुआ।"

View post on Instagram

बदल गया था लोगों का व्यवहार
जब दीपिका, द कपिल शर्मा शो में आई थी तो उन्होंने बताया कि था कि सीता का किरदार निभाने के बाद लोगों का उनके प्रति नजरिया बदल गया था। वे उन्हें हाय-हैलो कहने के बजाए सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर सम्मान देते थे। उन्होंने बताया कि 33 साल पहले के इस शो की पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है। दोबारा दूरदर्शन पर शुरू हुई रामायण ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी। यह कारनामा 16 अप्रैल को उस वक्त हुआ, जब इस शो को रिकॉर्ड 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा।


फिल्म बाला में नजर आई थी दीपिका
दीपिका ने रामायण के अलावा कई अन्य टीवी शोज और फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार फिल्म बाला में नजर आईं थी। इस फिल्म में उन्होंने आयुषमान खुराना की सास की रोल प्ले किया था। वे राजनेता भी है और जल्दी ही कवियत्री सरोजनी नायडू की बायोपिक में उनका किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म आकाश नायक और धीरज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।