सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का दोबारा प्रसारण शुरू हो चुका है। इसी बीच, हाल ही में खबरें आईं कि सीरियल के कुछ अहम किरदार शो छोड़ सकते हैं। हालांकि अब, शो के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।

मुंबई। सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का दोबारा प्रसारण शुरू हो चुका है। इसी बीच, हाल ही में खबरें आईं कि सीरियल के कुछ अहम किरदार शो छोड़ सकते हैं। हालांकि अब, शो के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मिसेज रोशन सोढ़ी का रोल करने वाली जेनिफर मिस्त्री ने शो छोड़ चुकीं दिशा वकानी यानी कि दया बेन की दोबारा एंट्री के संकेत दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक इंटरव्यू के दौरान जेनिफर ने कहा, ‘मैं दिशा वकानी को सेट पर बहुत मिस करती हूं लेकिन समझ सकती हूं कि इस वक्त उनके लिए बेटी की देखभाल ज्यादा जरूरी है। वो फैमिली को वक्त देना चाहती हैं और इसमें खुश भी हैं। लेकिन मैं जानती हूं कि वे शो में जल्द लौटेंगी।

इससे पहले पिछले महीने जब शो के 12 साल पूरे हुए थे तो खबरें थीं मेकर्स एक स्पेशल एपिसोड की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें दिशा भी नजर आ सकती हैं। इस खबर पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था, पहले शूटिंग शुरू हो जाने दीजिए, अभी इन सब बातों को डिस्कस करने या इन पर कमेंट करने का कोई फायदा नहीं है। 

बता दें कि दिशा वकानी ने 2015 में मयूर पाड़िया से शादी की थी। इसके बाद सितंबर 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं। नवंबर 2017 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया और उसके बाद से ही सीरियल से दूर हैं। हालांकि ऐसी खबरें आई थीं कि दिशा के पति मयूर पड़िया ने एक्ट्रेस के लिए दिन में केवल 4 घंटे और महीने में 15 दिन काम की शर्त रखी थी, जिसे शो के मेकर्स ने मानने से इनकार कर दिया था।