ये है मोहब्बतें (Ye hai mohabbatein) में इशिता भल्ला का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने  हाल ही में मुंबई में ग्रिड फेल होने के बाद हुए पावर कट को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मुंबई में लाइट जाने की वजह पूछी थी। उनके इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया। इसी दौरान एक शख्स ने एक्ट्रेस के बिजली गुल होने के सवाल पर कमेंट करते हुए कहा- एक दिन बिना मेकअप के, बिना AC के भी रहना सीखो मैडम दहिया। शख्स के इस सवाल का दिव्यांका ने भी करारा जवाब दिया। 

मुंबई। ये है मोहब्बतें (Ye hai mohabbatein) में इशिता भल्ला का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने हाल ही में मुंबई में ग्रिड फेल होने के बाद हुए पावर कट को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मुंबई में लाइट जाने की वजह पूछी थी। उनके इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया। इसी दौरान एक शख्स ने एक्ट्रेस के बिजली गुल होने के सवाल पर कमेंट करते हुए कहा- एक दिन बिना मेकअप के, बिना AC के भी रहना सीखो मैडम दहिया। शख्स के इस सवाल का दिव्यांका ने भी करारा जवाब दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

सबसे पहले दिव्यांका ने अपने ट्वीट में लिखा- काम से निकले, अब बेकार और बेजार से फिर रहे हैं। भई कोई बताएगा आज मुंबई में बिजली क्यों नहीं है? इस ट्वीट पर एक बुजुर्ग ने लिखा- एक दिन बिना मेकअप के, बिना AC के भी रहना सीखो मैडम दहिया। इस पर दिव्यांका ने इस शख्स को करारा जवाब देते हुए कहा- बेवजह हीरो मत बनिये अंकल। काम तो सरकारी था, जिसमें मेकअप की जरुरत नहीं। पर विशेष टिप्पणियां तो इस प्रकार करते हैं आप लोग जैसे जगह-जगह बिग बॉस का कैमरा लगाया हो, कुछ अच्छा लिखें, आशीर्वाद दें, अन्यथा काम से काम रखें। 

Scroll to load tweet…

दिव्यांका के इस कमेंट के बाद इस शख्स ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा- अच्छी अच्छी फिल्में करो और ड्रग्स के चक्कर में मत पड़ना। करण जौहर के पास तो भूलके भी मत जाना। इसके बाद दिव्यांका भी नहीं रुकीं और उन्होंने एक बार फिर इस शख्स को जवाब देते हुए कहा- यह बात बहुत अच्छी लगी। दिल से धन्यवाद। आज कल सब अमूमन तौर पर दूसरों को बिना वजह गलत ही मान के चलते हैं। कलाकार कितने भी मजबूत दिखें, दिल तो दुखता है। जिस दिन से पिताजी इस शहर के हवाले कर भोपाल गए, प्रयास यही है कि उन का सिर गर्व से ऊंचा रहे। यह कमल कीचड़ में भी कमल ही रहेगा।