फेमस टीवी एक्टर करण वाही की मां वीना वाही ने पिछले चार महीने में 18 किलो वजन घटा लिया है। इस बात की जानकारी खुद बेटे करण ने सोशल मीडिया के जरिए दी। 62 साल की वीना को वजन घटाने में ताहिरा कोचर ने मदद की। 

मुंबई। फेमस टीवी एक्टर करण वाही की मां वीना वाही ने पिछले चार महीने में 18 किलो वजन घटा लिया है। इस बात की जानकारी खुद बेटे करण ने सोशल मीडिया के जरिए दी। 62 साल की वीना को वजन घटाने में ताहिरा कोचर ने मदद की। इतनी उम्र में अपनी मां का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर करण वाही हैरान होने के साथ ही बेहद खुश भी हैं। करण ने मां की कुछ फोटो शेयर करते हुए ट्रेनर को धन्यवाद दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

करण वही ने सोशल मीडिया में लिखा- मम्मी मुझे आप पर गर्व है। मेरी बात सुनने और दूसरों से पहले अपनी चिंता करने के लिए धन्यवाद। मेरी मां 62 साल की हैं और हाइपोथायरॉइड की पेशेंट हैं लेकिन उन्होंने पिछले चार महीने के दौरान 18 किलो वजन कम कर लिया है। लॉकडाउन होने के बाद भी मम्मी ने ये कारनामा कर दिखाया है। शुक्रिया ताहिरा कोचर, यह काम कर दिखाने के लिए। उम्र महज एक नंबर है यह बात साबित हो गई। लव यू मॉम।

कौन है करण वाही : 
करण वाही टीवी कलाकार और फिल्म एक्टर हैं। वह छोटे पर्दे पर चॉकलेटी ब्वॉय के नाम से भी जाने जाते हैं। 9 जून 1986 को दिल्ली में जन्मे करण ने टीवी करियर की शुरुआत टीवी शो रीमिक्स से की थी। इसके बाद वह स्टार वन के शो दिल मिल गए में डॉक्टर सिद्धांत की भूमिका भी अदा कर चुके हैं। एक्टिंग के अलावा करण एक अच्छे टीवी होस्ट भी हैं। वह स्टार प्लस के डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए और जीटीवी के शो डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स में बतौर टीवी होस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो इंडियन आइडल भी होस्ट कर चुके हैं।