कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 का हालिया एपिसोड शुक्रवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। इस एपिसोड में बिहार की रूबी सिंह हॉटसीट पर बैठीं। उन्होंने पूरा गेम बहुत समझदारी से खेला। अमिताभ बच्चन ने उनकी बहुत तारीफ की और उनके ज्ञान को सराहा। 

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 का हालिया एपिसोड शुक्रवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। इस एपिसोड में बिहार की रूबी सिंह हॉटसीट पर बैठीं। उन्होंने पूरा गेम बहुत समझदारी से खेला। अमिताभ बच्चन ने उनकी बहुत तारीफ की और उनके ज्ञान को सराहा। रूबी शो से 25 लाख रुपए जीतकर गईं। कंटेस्टेंट ने 25 लाख के सवाल पर तीन लाइफ लाइन वीडियो कॉल, फ्लिप द क्वेश्चन, आस्क द एक्सपर्ट ले ली। ये था 25 लाख का सवाल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे पहले रूबी से 25 लाख का सवाल पूछा गया। सवाल था- अजीम उस शान किस मुगल शासक के पोते थे, जिनके नाम पर 1704 में पटना का नाम अजीमाबाद कर दिया गया था? ऑप्शन थे- अकबर, औरंगजेब, शाहजहां, हुमायूं
सही जवाब- औरंगजेब। 

हालांकि, इस सवाल का जवाब उन्हें पता था। उन्होंने सबले पहले वीडियो कॉल लाइफ लाइन ली। लेकिन, इसका कोई फायदा नहीं हुआ। उन्हें सवाल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एक और लाइफ लाइन 'फ्लिप द क्वेश्चन' ली।

इसके बाद उनसे सवाल पूछा गया- वाल्मीकि रामायण के अनुसार सुग्रीव की पत्नी का क्या नाम था, जिसे बालि ने बलपूर्वक छीन लिया था? रूमा, रंभा, दमयंति, सुरुचि.
सही जवाब- रूमा।

रूबी को इसका जवाब भी नहीं पता था। उन्होंने फिर 'आस्क द एक्सपर्ट' लाइफलाइन ली और उन्हें सही जवाब मिल गया। वो 25 लाख जीत गईं।

View post on Instagram

50 लाख के सवाल पर कंटेस्टेंट ने किया क्विट

इसके बाद रूबी ने 50 लाख के सवाल पर क्विट कर दिया। उनके पास 50 लाख के सवाल पर कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। सवाल था- भारत में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र कौन सा था? ऑप्शन थे- बॉम्बे समाचार, हिकीज बंगाल गजेट, मद्रास कुरियर, द बॉम्बे हेराल्ड।
सही जवाब- हिकीज बंगाल गजेट।

बता दें कि रूबी कटिहार, बिहार में टीचर हैं। अपना घर बनाने का रूबी सिंह का सपना था, जिसे वो केबीसी से जीती रकम से पूरा करेंगी।