रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' एडवेंचर से भरपूर है। अत्याचारी वीक नाम के सप्ताह में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के सामने कई सांसें थमा देने वाले टास्क रखे। शिवांगी जोशी को एक टास्क के दौरान अपना मोबाइल खोना पड़ा। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) जैसे सीरियल्स में नज़र आईं शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' ( Khatron Ke Khiladi 12) में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ रही हैं। लेकिन एक हालिया एपिसोड में उनके साथ ऐसा कुछ हो गया कि वे रो पड़ीं। दरअसल, शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने हाल ही में इस सप्ताह को 'अत्याचारी वीक' बताते हुए नया टास्क लॉन्च किया है। इस टास्क के दौरान शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर (Jannat Jubair) को कीड़ो और रेपटाइल्स के बीच संघर्ष करते हुए अपना मोबाइल फोन सुरक्षित करना था। लेकिन वे टास्क में फेल रहीं और दोनों के फोन वहां मौजूद मशीन में गिराकर नष्ट कर दिए गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवांगी के पास नहीं बची किसी की कॉन्टैक्ट डिटेल नहीं बची

अपने मोबाइल फोन का यह हस्र देख शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर रो पड़ीं। इस दौरान शिवांगी ने रोहित शेट्टी को बताया कि फोन नष्ट हो जाने के बाद अब उनके पास किसी की कॉन्टैक्ट डिटेल नहीं है। इस पर उनके साथ नज़र आ रहे अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें तसल्ली दी।

एडवेंचर भरा रहा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का यह सप्ताह

रोहित शेट्टी के शो का यह सप्ताह एडवेंचर से भरा रहा, जिसके टास्क करते हुए कंटेस्टेंट्स की सांसें थम गईं। अत्याचारी वीक में जन्नत जुबैर ने वाटर टास्क पूरा किया, इसलिए उन्हें लग्जरियस टेंट में सोने का मौका मिला। वहीं, टास्क में फेल होने की वजह से कनिका मान, सृति झा, फैजल शेख और शिवांगी जोशी को अत्याचारी टेंट में सुलाया गया।

इसी तरह रुबीना दिलाइक-निशांत भट, तुषार कालिया-मोहित मलिक और प्रतीक सहजपाल-राजीव आदित्य ने पेरिस में करेंट बेस्ड टास्क किया। इस टास्क में राजीव और प्रतीक फेल रहे। वहीं, रुबीना दिलाइक और निशांत भट ने दर्शकों का मनोरंजन किया और टास्क में जीत हासिल की। नतीजतन रुबीना और निशांत को लग्जरी टेंट में सोने का मौका मिला।

14 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था शो, एक एलिमिनेट

बात 'खतरों के खिलाड़ी 12' की करें तो 2 जुलाई 2022 से शुरू हुए इस शो में 14 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है, जिनमें से मॉडल एरिका पैकर्ड दूसरे सप्ताह में ही शो से एलिमिनेट हो चुकी हैं। बाकी कंटेस्टेंट्स में एक्टर-एक्ट्रेस, मॉडल्स, कोरियोग्राफर, रियलिटी शो स्टार और डिजिटल इन्फ्लुएंसर समेत कई कैटेगरी के सेलिब्रिटीज शामिल हैं।

और पढ़ें...

भगोड़ा कहे जाने पर भड़के सुष्मिता सेन के 'आशिक' ललित मोदी, नरेन्द्र मोदी-अमित शाह की फोटो शेयर कर पूछा यह सवाल

'बड़े अच्छे लगते हैं' की सीधी सादी प्रिया का यह अवतार देखते रह गए लोग, पति से पूछा- क्या यह वल्गैरिटी नहीं है?

बॉलीवुड की इन 9 एक्ट्रेस ने कपड़ों की तरह बदले बॉयफ्रेंड! किसी का 12 तो किसी का 10 लोगों से जुड़ा नाम

पैसे से पैसा बना रहीं प्रियंका चोपड़ा, इन 7 कंपनियों में किया है तगड़ा INVESTMENT