रिपोर्ट के अनुसार शार्दुल सिंह की नेहा से शादी करने से पहले दो शादियां हो चुकी है। उनका दोनों ही बीवियों से तलाक हो गया है। दोनों पत्नियों से शार्दुल को एक-एक बेटियां हैं। इस संबंध में नेहा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेहा ने ये भी कहा कि शादी से पहले वे खुद भी 2-3 लोगों के साथ रिलेशनशिप में थी।

मुंबई. टीवी शो 'मे आइ कम इन मैडम' में संजना का रोल प्ले करने वालीं 35 एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 5 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई है। नेहा ने मराठी रीति-रिवाज से शादी की थी। नेहा की शादी से जुड़ी नई फोटोज सामने आईं। इस फोटो में वरमाला से लेकर शादी की रस्मों को देखा जा सकता है। शादी के 2 दिन बाद नेहा के पति शार्दुल सिंह से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एंटरटेनमेंट साइट स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक नेहा के पति शार्दुल सिंह पहले से ही तलाकशुदा और दो बेटियों के पिता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


दो पत्नियों से हो चुहा है तलाक
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार शार्दुल सिंह की नेहा से शादी करने से पहले दो शादियां हो चुकी है। उनका दोनों ही बीवियों से तलाक हो गया है। दोनों पत्नियों से शार्दुल को एक-एक बेटियां हैं। इस संबंध में नेहा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेहा ने ये भी कहा कि शादी से पहले वे खुद भी 2-3 लोगों के साथ रिलेशनशिप में थी।


नेहा ने ये कहा
स्पॉटब्वॉय द्वारा जब नेहा से इस संबंध में बात की गई तो नेहा का बहुत ही पॉजीटीव रिएक्शन था। नेहा ने कहा कि वे शार्दुल की पिछली जिंदगी के बारे में जानती है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले शर्दुल ने उन्हें सबकुछ साफ-साफ बता दिया था। शार्दुल की दो प्यारी-प्यारी बेटियां भी हैं। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि शार्दुल तलाकशुदा है। सभी को अपनी जिंदगी जीने का हक है। शार्दुल बहुत ही बेहतरीन इंसान है। 

View post on Instagram


हनीमून पर जापान जाएगी नेहा
अपने हनीमून प्लान के बारे में नेहा ने बताया कि वे दोनों शादी के तुरंत बाद ही अपने-अपने काम में बिजी हो जाएंगे। इसलिए वे हनीमून पर बाद में जाएंगे। नेहा ने आगे कहा कि वे हनीमून मनाने अप्रैल में जापान जाएंगी। नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था 'शार्दुल ने कहा था कि वह मुझसे शादी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन वह चाहते थे कि पहले मैं अपने अतीत से बाहर आ जाऊं। उस वक्त मुझे प्यार से ज्यादा किसी और चीज की भी तलाश थी।'