कोरोना वायरस तेजी से पूरी दुनिया में पैर पसार रहा है। इसे रोकने के लिए भारत सरकार ने देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है, बावजूद इसके कोरोनाा पॉजिटिव 3 हजार से ज्यादा केस अबतक सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस पर काबू पाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

मुंबई. कोरोना वायरस तेजी से पूरी दुनिया में पैर पसार रहा है। इसे रोकने के लिए भारत सरकार ने देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है, बावजूद इसके कोरोनाा पॉजिटिव 3 हजार से ज्यादा केस अबतक सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस पर काबू पाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इस बीच अब खबर आ रही है कि टीवी सीरीयल 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। उनके अपार्टमेंट में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंकिता लोखंडे की सोसाइटी में कोरोना मरीज

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जिस अपार्टमेंट में अंकिता लोखंडे रहती हैं, वहां एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके चलते पूरे अपार्टमेंट को सील करने का फैसला लिया गया है। इस अपार्टमेंट में कई बड़ी हस्तियां रहती हैं। अशिता धवन, नताशा शर्मा, मिश्कत वर्मा जैसे सेलेब्स भी इसी अपार्टमेंट में रहते हैं।

शख्स गया था स्पेन 

जो शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसे लेकर कहा जा रहा है कि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री है। वो शख्स स्पेन से भारत लौटा था, लेकिन वो एयरपोर्ट पर कोरोना नेगेटिव पाया गया था। 12वें दिन उसमें कोरोना के लक्षण दिखने शुरू हुए। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उस शख्स के चलते दूसरे लोगों में भी कोरोना फैलने का डर था, लेकिन सभी के टेस्ट नेगेटिव आए हैं। सावधानी बरतते हुए अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है जिससे कोई भी बाहर ना निकल सके।

बता दें, इस खबर की पुष्टि खुद एक्ट्रेस अशिता धवन ने की है उन्होंने मीडिया से बात की थी। वो कहती हैं कि ये सच है कि उनकी विंग में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और इस समय वो क्वारनटीन में है। उन्होंने मुंबई पुलिस और बीएमसी की तारीफ भी की। उनका कहना है कि वो काफी मदद कर रहे हैं।