एक्टर अपने वेट लॉस  से बदले हुए लुक्स को लेकर  हैं चर्चा में 

मुंबई:

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टेलीविजन जगत के जाने माने एक्टर राम कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह किसी से विवाद या कोई बयान नहीं है, बल्कि राम कपूर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। राम कपूर ने पिछले दिनों एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी, जिसकी चर्चा हर तरफ थी। अब इसी क्रम में हाल ही में अभिनेता ने अपने बदले हुए लुक्स की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस तस्वीर में राम दो अलग लुक में दिख रहे हैं, पहली तस्वीर में वह अपने पहले वाले हेल्दी लुक में दिख रहे हैं, और दूसरी तस्वीर में राम फिट दिख रहे हैं। उनके इस बदले हुए लुक को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं, तो वही उनके कुछ फैंस को उनका पुराना लुक ही भा रहा है।

कुछ ही महीनों में घटाया वजन 

 कुछ महीनो में वजन घटा कर राम ने सभी को हैरान कर दिया। राम ने मात्र 2 महीने में ही अपने आप को फिट कर लिया है। बता दें, कि बीते महीने राम अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर गए थे और उस समय की पोस्ट की गयी फोटोज में वह पहले की तरह ही हेल्दी दिख रहे हैं। मगर हाल ही पोस्ट की गयी तस्वीर में उनके इस लुक की वजह वह पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। 


सीरियल "न्याय" से की थी करियर की शुरुवात 

राम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के शो "न्याय" से की थी। सीरियल "घर एक मंदिर" से उन्होनें फेम हासिल किया। बालाजी टेलीफिल्म्स के रोमांटिक ड्रामा, 'कसम से' और 'बडे़ अच्छे लगते हैं' में एक्टिंग करने के बाद घर-घर में उन्हें पहचाना जाने लगा। उन्होंने दोनों धारावाहिकों में अपने कैरेक्टर और शानदार एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।