शिवांगी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसे देखकर फैंस को नायरा याद आ गई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता' टीवी सीरियल में शिवांगी ने नायरा का किरदार अदा किया था। जिसे आज भी लोग मिस कर रहे हैं। 

मुंबई. 26 साल की उम्र में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने टीवी इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल कर ली हैं जहां पहुंचना कइयों के नसीब में नहीं है। अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग की बदौलत उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। शिवांगी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता फेम' शिवांगी अब 'बालिका वधू' में नजर रही हैं, लेकिन लोगों को 'नायरा' अभी भी याद आती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवांगी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसे देखकर फैंस को नायरा याद आ गई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता' टीवी सीरियल में शिवांगी ने नायरा का किरदार अदा किया था। जिसे आज भी लोग मिस कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अदाकारा ने ब्लू लहंगे में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो बेहद ही हसीन लग रही हैं। माथे पर बड़ी सी मांग टीका और कानों में बड़ा सा झुमका उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहा है। 

View post on Instagram

वीडियो में वो एक गाने पर अपनी खूबसूरत अदाएं दिखा रही हैं। कभी पेड़ों के पास तो कभी कार के करीब जाकर जब वो मुस्कुरा रही हैं तो फैंस की निगाहें पर ठहर जा रही है। इस वीडियो देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें बेहद हसीन बता रहा है तो कोई ग्लैमरस बता रहा है। लेकिन ज्यादातर कमेंट नायार से जुड़े हुए देखने को मिल रहे हैं। शिवांगी को इस किरदार से बाहर लोग देख ही नहीं पा रहे हैं।

बता दें कि नायरा के नाम से मशहूर हुई शिवांगी जोशी ने देहरादून में इंटर तक पढ़ाई की हुई है। वो उत्तराखंड की हैं। वो अभी बालिका वधू 2 में नजर आ रही हैं। इसके साथ वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

और पढ़ें:

पाकिस्तान में 'टिप टिप बरसा' पर शख्स ने दिखाया जबरदस्त डांस मूव्स, तो ट्रोल हो गए सांसद साहब,जानें पूरा माजरा

Jitendra Kapoor एकता कपूर के बेटे संग की मस्ती, 79 की उम्र में हीरो की स्मार्टनेस देख दंग रह गए लोग

JITENDRA KAPOOR एकता कपूर के बेटे संग की मस्ती, 79 की उम्र में हीरो की स्मार्टनेस देख दंग रह गए लोग