लॉकडाउन में सुनील का हाल बुरा हो गया है। वे चाय पे चाय पिए जा रहे हैं और उसके बाद कप भी साफ कर रहे हैं। सुनील ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में भारत में भी 3 मई तक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में रहकर टाइम पास कर रहे हैं। ऐसे में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में कैसे टाइम पास कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


चाय पे चाय पी रहा है कॉमेडियन
सुनील इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन में से एक है। उनके ह्यूमर की दुनिया कायल है। सुनील टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी एक्टिव रहते हैं। लेकिन लॉकडाउन में सुनील का हाल बुरा हो गया है। वे चाय पे चाय पिए जा रहे हैं और उसके बाद कप भी साफ कर रहे हैं। सुनील ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

View post on Instagram


शेयर किया मजेदार वीडियो
सुनील ने वीडियो में अपनी रूटीन के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। ये पूछे जाने पर कि उन्होंने आज क्या किया, तो वो बोले- सवेरे उठा फिर एक कप चाय पी। बाथरूम गया फिर एक कप चाय पी। नाश्ता में पोहे खाए, फिर एक कप चा पी। थोड़ी न्यूज वगैरहा देखी, फिर एक कप चाय पी। अब चारों कप धोने हैं बस। धोकर फिर एक कप चाय पियूंगा।


फैन्स को पसंद आया कॉमेडियन का वीडियो
सुनील का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। सुनील का गेटअप भी थोड़ा अजीब है। उन्होंने सिर पर हैट लगा रखा है और उसके ऊपर गमछा बांध रखा है। फैन्स वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे चाय पर चर्चा कह रहा है तो किसी को सुनील का गेटअप काफी फनी लग रहा है।