टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (karanvir bohra) दोबारा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी टीजे सिद्धू (teejay sidhu) ने बेटी को जन्म दिया है। यह दूसरी बार है जब दोनों पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले 2016 में दोनों के घर दो जुड़वां बेटियां बेला वोहरा और विएना बोहरा का जन्म हुआ था। इसी साल अगस्त में दोनों ने  सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि उनके घर में फिर से नन्हा मेहमान आने वाला है। रविवार को करणवीर ने अस्पताल के बाहर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे थे। उनके हाथों में बेबी कार सीट है। 

मुंबई. टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (karanvir bohra) दोबारा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी टीजे सिद्धू (teejay sidhu) ने बेटी को जन्म दिया है। यह दूसरी बार है जब दोनों पेरेंट्स बने हैं। इससे पहले 2016 में दोनों के घर दो जुड़वां बेटियां बेला वोहरा और विएना बोहरा का जन्म हुआ था। इसी साल अगस्त में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि उनके घर में फिर से नन्हा मेहमान आने वाला है। रविवार को करणवीर ने अस्पताल के बाहर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे थे। उनके हाथों में बेबी कार सीट है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था- अस्पताल में जाना लग रहा है जैसे लव मेरा हिट-हिट किसी भी समय खुशखबरी आ सकती है। लड़का हो या लड़की मैं भाग्यशाली रहूंगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


करणवीर से स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए कहा- हां हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। हमने पहले ही यह तय कर लिया था कि बेटा हो या बेटी, उसका जमकर स्वागत किया जाएगा। अगर लड़का होता तो हमारे परिवार में लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश होते। अब क्योंकि लड़की है तो यह लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती हैं। मैं खुद को सबसे ज्यादा खुशकिस्मत मानता हूं। ओम नम: शिवाय। बता दें कि करणवीर और तीजे ने 2006 में शादी की थी। दोनों की ये शादी बेंगलुरु के आश्रम में हुई थी।

View post on Instagram


बता दें कि करणवीर और टीजे फिलहाल में कनाडा में है। हाल ही में उन्होंने बताया था कि बच्चे का जेंडर पता करना कनाडा में लीगल है, लेकिन वे इसे सरप्राइस रखना चाहते हैं। टीजे ने फोटो शेयर कर लिखा था- हम यह नहीं जानते कि लड़का है या लड़की। कनाडा में इस बात की जानकारी लेने की अनुमति है लेकिन हम इसे सरप्राइस ही रखेंगे और यह मायने नहीं करता लेकिन मैं बहुत नर्वस हूं। मुझे यह नहीं पता कि लड़कों को कैसे पाला जाता है। मुझे यह पता है कि बेटियों को कैसे पाला जाता है। इसीलिए मैं लड़की ही चाहती हूं। 

View post on Instagram