निया शर्मा का मुंबई के लोअर परेल इलाके में उनकी कार से हैंडबैग चोरी हो गया। उन्होंने पुलिस से ट्वीट कर मदद करने की अपील की है। वे पुलिस के क्विक रिस्पॉस से काफी खुश हुई हैं। निया ने ट्वीट में बताया कि लोअर परेल के सेनापति बापट मार्ग पर किसी ने उनकी कार में से हैंडबैंग चुरा लिया है। आपकी मदद बहुत मायने रखती है। आपको बता दें निया ने बीते महीने ही अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनका बर्थडे का सेलिब्रेशन काफी सुर्खियों में रहा था, जिसका कारण था उनका बर्थडे केक। अपने जन्मदिन पर डर्टी केक काटकर वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। 

मुंबई. टीवी की नागिन के नाम से फेसम निया शर्मा (nia sharma) का मुंबई के लोअर परेल इलाके में उनकी कार से हैंडबैग चोरी हो गया। उन्होंने पुलिस से ट्वीट कर मदद करने की अपील की है। वे पुलिस के क्विक रिस्पॉस से काफी खुश हुई हैं। निया ने ट्वीट में बताया कि लोअर परेल के सेनापति बापट मार्ग पर किसी ने उनकी कार में से हैंडबैंग चुरा लिया है। आपकी मदद बहुत मायने रखती है। निया के ट्वीट पर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि अपना नंबर मैसेज कर दें, जल्द उनसे सम्पर्क किया जाएगा। निया ने तुरंत जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


आपको बता दें निया ने बीते महीने ही अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनका बर्थडे का सेलिब्रेशन काफी सुर्खियों में रहा था, जिसका कारण था उनका बर्थडे केक। अपने जन्मदिन पर डर्टी केक काटकर वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियो और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट मनाती नजर आई थी, लेकिन बर्थडे केक के शेप को लेकर बवाल मच गया था। हाल ही में निया ने अपने बर्थडे केक पर मचे बवाल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया था।

Scroll to load tweet…


निया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकी है। निया ने एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, इश्क में मरजावां, नागिन 4 जैसे शोज में काम किया है। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया जीता है। निया को टीवी की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेज में से एक माना जाता है।