कोरोना वायरस के इस कहर का असर अब धीरे-धीरे स्टार्स पर पड़ता दिख रहा है। हर दिन किसी ना किसी सेलेब की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। बीते दिनों अनुपम खेर की मां और अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और पोती आराध्या के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मीडिया में आई थी।

मुंबई. कोरोना वायरस के इस कहर का असर अब धीरे-धीरे स्टार्स पर पड़ता दिख रहा है। हर दिन किसी ना किसी सेलेब की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। बीते दिनों अनुपम खेर की मां और अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या और पोती आराध्या के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मीडिया में आई थी। अब 'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारिख को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है और साथ ही अपने हेल्थ के बारे में भी बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस ने लिखी ये पोस्ट

एक्ट्रेस श्रेनु पारिख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ दिनों पहले मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब मैं हॉस्पिटल में रिकवर कर रही हूं। मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थना में याद रखिए। मैं कोरोना वॉरियर्स की शुक्रगुजार हूं, जो इस डरावने समय में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।' पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'इतनी सावधानी बरतने के बाद भी अगर ये आपको हो जाए तो इस अदृश्य राक्षस की शक्ति का अंदाजा लगाइए, जिससे हम लड़ रहे हैं... प्लीज बहुत सावधान रहें और अपने आप को बचाएं।'

View post on Instagram

इन शोज में काम कर चुकी हैं श्रेनू पारिख

श्रेनू पारिख पिछली बार शो 'भ्रम... सर्वगुण संपन्न' में नजर आई थीं। इस शो को लेकर काफी बज था, लेकिन इसको उतनी पहचान नहीं मिली। श्रेनु 'इश्कबाज', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'दिल बोले ओबेरॉय', 'ब्याह हमारी बहु का' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। श्रेनू की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता रहा है। बता दें कि श्रेनु 15 मार्च को ही अमेरिका से वापस भारत लौटी हैं। वहां से वापस लौटने के बाद श्रेनु ने खुद को अपने मुंबई स्थित घर पर 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की 2' के लीड एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पार्थ ने ट्वीट कर खुद लोगों को इस बारे में जानकारी दी है। एक्टर ने ट्वीट में लिखा है कि वो अपना कोविड 19 का टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं, उन्होंने इन सभी से निवेदन किया कि उनके संपर्क में आए लोग अपना टेस्ट जरूर कराएं।