प्रिंस और युविका की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 9' के दौरान हुई थी। दोनों ने अक्बूबर 2018 को शादी की थी। युविका 37 साल की हो गई है। उनका जन्म 2 अगस्त 1983, बड़ौत (उप्र) में हुआ था। पत्नी के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए पति प्रिंस नरूला ने खास तैयारियां की थी। पत्नी के बर्थडे को सेलीब्रेट करने के लिए प्रिंस ने सारा इंतजाम खुद किया। इतना ही नहीं प्रिंस ने युविका को किस कर रोमांटिक अंदाज में विश किया। इस दौरान दोनों ने मिलकर डांस भी किया। 

मुंबई. युविका चौधरी 37 साल की हो गई है। उनका जन्म 2 अगस्त 1983, बड़ौत (उप्र) में हुआ था। पत्नी के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए पति प्रिंस नरूला ने खास तैयारियां की थी। पत्नी के बर्थडे को सेलीब्रेट करने के लिए प्रिंस ने सारा इंतजाम खुद किया। इतना ही नहीं प्रिंस ने युविका को किस कर रोमांटिक अंदाज में विश किया। इस दौरान दोनों ने मिलकर डांस भी किया। हालांकि, इस सेलिब्रेशन में कपल के अलावा कोई भी शामिल नहीं था। 


बिग बॉस 9 में हुई थो दोनों की मुलाकात
प्रिंस और युविका की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 9' के दौरान हुई थी। उस वक्त ऐसा कहा जा रहा था कि इन दोनों का रिश्ता सिर्फ दिखावा है क्योंकि प्रिंस इस शो के दौरान ही बिग बॉस की दूसरी कंटेस्टेंट नोरा फतेही के साथ काफी समय बिताते हुए देखे गए। प्रिंस और नोरा की बढ़ती नजदीकियां कही न कही युविका और प्रिंस के रिश्ते को झूठा साबित कर रही थीं। बिग बॉस के घर में युविका ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। इसी शो के दौरान प्रिंस ने सभी घरवालों और दर्शकों के सामने टीवी पर ही युविका को प्रपोज किया था जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।