Diwali 2022: इस बार 24 अक्टूबर, सोमवार को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं भी प्रचलित हैं। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है। ये हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। 

उज्जैन. मान्यता के अनुसार, जिस घर में देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ही दीपावली (Diwali 2022) पर महालक्ष्मी पूजा की जाती है। इस बार दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन देवी लक्ष्मी को कई तरह की चीजें चढ़ाई जाती हैं। मान्यता है कि दीपावली पर देवी लक्ष्मी (Devi Lakshmi Ka Bhog) को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाए तो हर तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। आगे जानिए दीपावली पर देवी लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाएं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं सिंघाड़ा
दीपावली पूजा में देवी लक्ष्मी को सिंघाड़ा जरूर चढ़ाना चाहिए। ये एक खास तरह का फल होता है जो पानी में उगता है। जल से उत्पन्न होने के कारण ही यह फल माता लक्ष्मी को बहुत प्रसन्न है। इस समय में बाजार में काफी मात्रा में दिखाई देता है। आयुर्वेद के दृष्टिकोण से सिंघाड़ा स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है। 

चावल की खीर से मिलेंगे शुभ फल
खीर कई चीजों से बनाई जाती है, लेकिन चावल से बनी खीर सबसे ज्यादा प्रचलित है। दीपावली पर देवी लक्ष्मी को चावल से बनी खीर का भोग विशेष रूप से लगाना चाहिए। कारण यह है कि चावल और दूध दोनों ही शुक्र ग्रह से संबंधित हैं। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही हमारे जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होती है। खीर बनाने के लिए गाय का दूध का उपयोग करना चाहिए। 

मखाना भी है देवी लक्ष्मी को प्रिय
देवी लक्ष्मी को मखाने का भोग भी विशेष रूप से लगाया जाता है। ये एक ड्राय फ्रूट होता है। ये भी पानी से ही निकलता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवी लक्ष्मी भी समुद्र से ही प्रकट हुई हैं, इसिए इन्हें पानी से निकलने वाले खाद्य पदार्थों का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। देवी को मखाने का भोग लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

गुड़ का भोग भी लगाएं देवी को
गुड़ गन्ने के रस से बनता है और गन्ने का रस चंद्रमा से संबंधित है। समुद्र से ही चंद्रमा भी प्रकट हुए थे। इसलिए देवी लक्ष्मी को चंद्रमा को भाई-बहन माना जाता है। कुछ स्थानों पर देवी लक्ष्मी को गन्ने का भोग लगाया जाता है तो कहीं गुड़ का। गन्ना देवी लक्ष्मी के वाहन हाथी का मुख्य भोजन भी है। इसलिए गुड़ का भोग देवी लक्ष्मी को जरूर लगाना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Diwali Puja Vidhi 2022: दीपावली पर इस विधि से करें लक्ष्मी पूजा और आरती, जानें घर, दुकान, ऑफिस के पूजा मुहूर्त


Diwali 2022 Upay: दीपावली पर करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Diwali Puja 2022: जानिए लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना चाहिए और क्यों?