इन दिनों माघ मास की गुप्त नवरात्रि चल रही है जो 21 फ‌रवरी, रविवार तक रहेगी। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस नवरात्रि दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पुण्य मिलता है और पाप का नाश होता है।

उज्जैन. इन दिनों माघ मास की गुप्त नवरात्रि चल रही है जो 21 फ‌रवरी, रविवार तक रहेगी। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस नवरात्रि दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पुण्य मिलता है और पाप का नाश होता है, लेकिन वर्तमान समय में संपूर्ण दुर्गासप्तशती पढ़ने का समय शायद ही किसी के पास हो। ऐसे में नीचे लिखे एक मंत्र का जाप गुप्त नवरात्रि के दौरान विधि-विधान से करने से संपूर्ण दुर्गासप्तशती पढ़ने का फल मिलता है। इस मंत्र को एक श्लोकी दुर्गासप्तशती भी कहते हैं। यह मंत्र इस प्रकार है-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्र

या अंबा मधुकैटभ प्रमथिनी,या माहिषोन्मूलिनी,
या धूम्रेक्षण चन्ड मुंड मथिनी,या रक्तबीजाशिनी,
शक्तिः शुंभ निशुंभ दैत्य दलिनी,या सिद्धलक्ष्मी: परा,
सादुर्गा नवकोटि विश्व सहिता,माम् पातु विश्वेश्वरी

जाप विधि

- गुप्त नवरात्रि में रोज सुबह जल्दी नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर भगवती दुर्गा के चित्र का विधिवत पूजन करें।
- माता दुर्गा के चित्र के सामने आसन लगाकर रुद्राक्ष की माला लेकर इस मंत्र का जप करें।
- प्रतिदिन पांच माला जप करने से उत्तम फल मिलता है।
- आसन कुश का हो तो अच्छा रहता है।
- एक ही समय, आसन व माला हो तो यह मंत्र जल्दी ही सिद्ध हो जाता है।

गुप्त नवरात्रि के बारे में ये भी पढ़ें

धन लाभ और इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये आसान उपाय

गुप्त नवरात्रि में रोज करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, मगर ध्यान रखें ये नियम और सावधानियां

12 फरवरी से शुरू होगी गुप्त नवरात्रि, जानें 21 फरवरी तक किन बातों का रखें खास ध्यान

इस बार 10 दिन की होगी गुप्त नवरात्रि, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बनेंगे कई शुभ योग

शीघ्र विवाह, मनपसंद वर और दांपत्य सुख के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये आसान उपाय

ये 4 श्मशान है बहुत खास, गुप्त नवरात्रि में यहां लगता है तांत्रिकों का जमघट

एक साल में कितनी नवरात्रि होती हैं, गुप्त और प्रकट नवरात्रि में क्या अंतर है?