हिंदू धर्म में शकुन-अपशकुन की मान्यता सदियों से चली आ रही है। धर्म ग्रंथों में भी कई ऐसे संकेत बताये गए हैं जिसके द्वारा आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको मनोवांछित कार्य में सफलता मिलेगी या नहीं। इन संकेतों को शकुन-अपशकुन कहा जाता है।

उज्जैन. हालांकि काफी लोग इन बातों को कोरा अंधविश्वास ही मानते हैं, लेकिन कई लोग इन बातों पर विश्वास भी करते हैं। कुछ लक्षणों को देखते ही व्यक्ति के मन में आशंका उत्पन्न हो जाती है कि उसका कार्य पूरा होगा या नहीं। आगे जानिए कुछ खास अपशकुन और उसके निवारण के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. नए घर में पुराना झाड़ू ले जाना अशुभ होता है। अंधेरा होने के बाद घर में झाड़ू लगाना अशुभ होता है।
2. दूध का बिखर जाना अशुभ होता है। बच्चों का दूध पीते ही घर से बाहर जाना अपशकुन माना जाता है।
3. किसी कार्य या यात्रा पर जाते समय कुत्ता बैठा हुआ हो और वह आप को देख कर चौंके, तो विघ्न होता है। किसी कार्य पर जाते समय घर से बाहर कुत्ता शरीर खुजलाता हुआ दिखाई दे तो कार्य में असफलता मिलेगी ऐसा माना जाता है।
4. बिल्ली दूध पी जाए तो अपशकुन होता है। यदि काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपशकुन होता है।
5. बत्तख जमीन पर बाईं तरफ बोलती हो तो अशुभफल मिलता है। यात्रा के समय चिड़ियों का झुंड भयभीत होकर उड़ता दिखाई दे तो समझा जाता है कि कुछ अनिष्ट होने वाला है।
6. उल्लू बाईं तरफ बोलता हुआ स्त्री को दिखायी दे तो समझिये किसी की अकाल मृत्यु होने वाली है।

ये उपाय करें-
1.
अगर ऊपर बताए गए कोई भी अपशकुन आपके साथ होता है तो गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे अपशकुन का निवारण तुरंत हो जाता है और अशुभ फल से भी आप बच सकते हैं।
2. भगवान श्रीगणेश का ध्यान करने से भी अपशकुन का निवारण संभव है।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

बार-बार आता है गुस्सा तो ग्रहों का दोष भी हो सकता है इसका कारण, ध्यान रखें ये बातें

हीरे का उपरत्न है ओपल, इसे पहनने से दांपत्य जीवन में बनी रहती हैं खुशियां

रखेंगे इन 10 बातों का ध्यान तो घर में बनी रहेगी बरकत और हर मुश्किल हो सकती है आसान

पन्ना का उपरत्न है पेरिडॉट, इसे मनी स्टोन भी कहते हैं, जानिए इसे पहनने के फायदे

कुंडली के किस भाव में हो राहु-केतु तो अशुभ फल से बचने के लिए कौन-सा उपाय करें, जानिए

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए घर में रखें चांदी से बना मोर का जोड़ा, हो सकते हैं और भी फायदे

मेहनत करने के बाद भी नौकरी में नहीं हो रहा है प्रमोशन तो करें ये आसान उपाय

गुरु के राशि परिवर्तन से राजनीति में हो सकते हैं बड़े बदलाव, शुभ फल पाने के लिए करें ये उपाय

आज एकादशी पर ये स्तुति बोलकर करें भगवान विष्णु की पूजा, इससे घर में रहेगी सुख-शांति

लड़की के विवाह में बार-बार आ रही है परेशानी तो करें इनमें से कोई 1 उपाय