तंत्र शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान किया गया कोई भी उपाय जल्दी ही शुभ फल प्रदान करता है। इस बार 21 जून, रविवार को साल का पहला सूर्यग्रहण होने जा रहा है। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जानिए किस्मत चमकाने और रोगों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन कौन-से उपाय करें-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस्मत चमकाने का उपाय
- ग्रहण काल से पहले नहाकर साफ कपड़े पहन लें। ग्रहण प्रारंभ होते ही पूर्व दिशा की ओर मुख करके ऊन या कुश के आसन पर बैठ जाएं।
- सामने एक बाजोट (पटिया) रखें। उसके ऊपर एक थाली रखकर उसमें एक अष्टदल बनाएं। इसके ऊपर श्रीयंत्र निर्मित अंगूठी रखें।
- अब तेल का दीपक जलाकर नीचे लिखे मंत्र की 3 माला जाप करें-
ऊं कमलवासिन्ये श्रीं श्रियै ह्रीं नम:
- इसके बाद दीपक को दूसरे कमरे में ले जाकर रख दें और ग्रहण समाप्ति के पहले यह अंगूठी पहन लें।
- अगले दिन दीपक को बरगद के पेड़ के नीचे रख आएं। इस उपाय से आपका भाग्य चमक सकता है।

रोगों से छुटकारा पाने का उपाय
- ग्रहण काल से पहले नहाकर सफेद कपड़े पहन लें। अब सफेद आसन पर उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं।
- अब अपने सामने एक थाली को बाजोट पर रखकर उसमें कुंकुम से ऊं बनाएं तथा उस पर महामृत्युंजय यंत्र स्थापित करें।
- इसके बाद धूप-दीप से पूजा करें व कुंकुम व चावल चढ़ाएं। इसके बाद पंचामृत से पूरे ग्रहण काल तक यंत्र पर निरंतर अभिषेक करते रहें व नीचे लिखे मंत्र का जाप करते रहें-
ऊं हौं जूं स: ऊं भुर्भूव:स्व: ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बंधनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊं स्व: भुव: भू: ऊं स: जूं हौं ऊं

- ग्रहण के बाद यंत्र पर चढ़ा पंचामृत रोगी को चम्मच से पिलाएं। कुछ ही समय में रोगी के स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा।