फेंगशुई (Feng shui tips) चीन का वास्तु शास्त्र है। इसमें घर के निर्माण और इसमें रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है।

उज्जैन. वास्तु शास्त्र की ही तरह फेंगशुई में भी घर और आस-पास की चीजों के बारे में बताया जाता है। इसमें उन चीजों के बारे में बताया जाता है जिन्हें घर पर रखने से गुड लक आ सकता है। बहुत से लोग पौधे को घर के अंदर सजावट के तौर पर रखते हैं। फेंगशुई (Feng shui tips) के अनुसार, घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे लगाना शुभ होता है। जानिए इन पौधे को लगाने के फायदे…

1.
फेंगशुई (Feng shui tips) के अनुसार घर में चौड़े पत्ते वाले पौधों को घर पर लगाने से घर में सकारात्मकता का माहौल रहता है और निगेटिविटी दूर होती है।
2. चौड़े पत्ते वाले पौधों से घर में खुशियां आती हैं। इससे घर का हर कोना उत्साह से भर जाता है। मन को शांति मिलती है।
3. चौड़े पत्ते वाले पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में पेड़-पौधे नकारात्मक ध्वनि और विकिरणों को भी प्रभावशाली ढंग से अवशोषित कर लेते हैं।
5. घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।
5. चौड़े पत्ते वाले पौधे घर में लगाने से तरक्की की संभावना बढ़ जाती है। इस पौधे को घर पर लगाने से मन और दिमाग शांत रहता है। इसे गुड लक के लिए भी रखा जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

घर में पूजा स्थान बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, ताकि बनी रहे सुख-समृद्धि

घर में रखा फर्नीचर भी हो सकता है वास्तु दोष का कारण, ध्यान रखें ये 8 बातें

आपकी तरक्की में बाधा डाल सकते हैं सीढ़ियों के वास्तु दोष, ध्यान रखें ये बातें

घर में रखें फेंगशुई के लव बर्ड और क्रिस्टल लैंप, बढ़ने लगेगी घर की पॉजिटिविटी

उत्तर दिशा से घर में आती है सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी, कुछ उपाय कर इसे और बढ़ाया जा सकता है