आजकल घरों में फिश एक्वेरियम रखने का चलन बहुत बढ़ गया है। ये फिश एक्वेरियम छोटे से लेकर बड़ी साइज में बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। फेंगशुई में फिश एक्वेरियम को बहुत खास माना गया है।

उज्जैन. ऐसा कहा जाता है कि इसे घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है, जिससे कई फायदे हमें मिलते हैं। इसका कारण है कि मछलियां हमेशा एक्टिव रहती हैं, ये एक जगह टिक कर नहीं रहतीं इस कारण इन्हें घर में ऊर्जा लाने वाला और आसपास के माहौल से आलस व निगेटिव ऊर्जा को हटाने वाला माना जाता है। फिश एक्वेरियम को लेकर फेंगशुई में कई तरह के नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का पालन ठीक से किया जाए तो ही ये हमें शुभ फल देता है, नहीं तो हमारे लिए मुसीबत का कारण भी बन सकता है। आगे जानिए फिश एक्वेरियम से जुड़ी खास बातें…

फिश एक्वेरियम में कितनी होनी चाहिए मछलियां? 
फेंगशुई के जानकारों के मुताबिक, फिश एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम 9 होनी चाहिए। इनमें से 8 मछली लाल और सुनहरे रंग की और एक काले रंग की मछली जरूर होनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक है। यह निगेटिव एनर्जी से घर की रक्षा करती है। एक्वेरियम की कोई मछली अगर मर जाए तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए और उसी रंग की दूसरी मछली डाल देनी चाहिए। फेंगशुई की मान्यता है कि जब भी एक्वेरियम में कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ निगेटिव एनर्जी को लेकर चली जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में कहां रखें फिश एक्वेरियम?
फेंगशुई के अनुसार, घर में फिश एक्वेरियम रखते समय स्थान का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, क्योंकि इसे गलत दिशा में रखने से इसका निगेटिव असर भी हो सकता है। फिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। यहां फिश एक्वेरियम रखने से पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ती है। रसोईघर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए क्योंकि रसोईघर में अग्नि तत्व की प्रधानता होती है और एक्वेरियम जल तत्व का प्रतीक है। विपरीत तत्वों को एक स्थान पर रखने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान
फेंगशुई के अनुसार, फिश एक्वेरियम घर के वातावरण को खुशहाल बनाकर रखता है, इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। फेंगशुई में मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का प्रतीक भी माना जाता है। एक्वेरियम का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। इससे इसकी पॉजिटिव एनर्जी का लेवल बना रहता है। 

ये भी पढ़ें-

Palmistry: धन हानि के बारे में ईशारा करती हैं हथेली की ये रेखाएं, ऐसे लोगों को बार-बार होता है नुकसान

इस तरह का पर्स बन सकता है दुर्भाग्य का कारण, इसमें रखी ये चीजें भी बढ़ती हैं बैड लक

Feng Shui Tips for Prosperity: नौकरी में तरक्की और धन लाभ के लिए ध्यान रखें ये 5 आसान फेंगशुई टिप्स