श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज (Hariyali Teej 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 31 जुलाई, रविवार को है। इसे मधुश्रवा तीज भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव पार्वती का मिलन हुआ था।

उज्जैन. इस बार 31 जुलाई, रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं इस दिन वैवाहिक सुख और अखंड सौभाग्य के लिए शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। कुंवारी लड़कियां भी इस दिन व्रत करती है ताकि उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल सके। इस दिन महिलाएं एक स्थान पर इकट्ठा होकर सावन के गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन अगर कुछ खास उपाय (Hariyali Teej 2022 Upay) किए जाएं तो शिव-पार्वती की कृपा हम पर सदैव बनी रहती हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

हरे वस्त्र पहनें और देवी को भी अर्पित करें
हरियाली तीज पर हरे वस्त्र पहनने की विशेष मान्यता है। ये रंग खुशहाली और संपन्नता का है। इस दिन महिलाओं को हरी साड़ी और चूड़ियां पहननी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही देवी पार्वती को भी सुहाग की सामग्री में हरी चुनरी और चूड़ियां, मेहंदी आदि चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुंवारी लड़कियां भी करें शिव-पार्वती की पूजा
हर लड़की के मन में उसके होने वाले पति के बारे में कुछ खास बातें जरूर होती हैं। वैसा ही पति पाने के लिए हरियाली तीज पर लड़कियों को भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए और देवी को मेहंदी जरूर चढ़ाना चाहिए। बाद में उस मेहंदी को अपने हाथों पर लगाना चाहिए। इससे लड़कियों को उनका मनपसंद वर मिल सकता है। 

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय 
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं हरियाली तीज पर भगवान शिव और देवी पार्वती का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। अभिषेक करते समय ऊं उमामहेश्वराय नम: मंत्र का जाप करते रहें। इस उपाय से वैवाहिक जीवन सदैव सुखमय बना रहता है। इस दिन परिवार की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद भी जरूर लें।

खीर का लगाएं भोग
हरियाली तीज पर भगवान शिव-पार्वती की पूजा की जाती है और भोग भी लगाया जाता है। ये भोग घर ही ही तैयार करें। इस दिन गाय के दूध से शुद्धतापूर्वक खीर बनाएं और पूजा के बाद पूरे मनोभाव से इसका भोग लगाएं। बाद में इसे प्रसाद के रूप में पूरे परिवार में बांट दें। इससे परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है।


ये भी पढ़ें-

Hariyali Teej 2022: क्या वजह है कि महिलाएं हरियाली तीज पर हरी साड़ी और हरी चूड़ी पहनना पसंद करती हैं?

Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को शुभ योग में करें हरियाली तीज का व्रत, जानिए पूजा विधि व शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को हरियाली तीज व्रत में ध्यान रखें ये 3 बातें, तभी मिलेगा पूजा का पूरा फल