वास्तु शास्त्र में न केवल भवन निर्माण को लेकर बल्कि हर एक चीज के रख-रखाव के बारें में सही दिशा और नियम बताए गए हैं। यदि इन बातों पर ध्यान न दिया जाए तो उस स्थान पर वास्तु दोष लगता है, जिससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है।

उज्जैन. नकारात्मकता बढ़ना मतलब जीवन में परेशानियों का बढ़ना होता है। इसलिए वास्तु को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। आगे जानिए कुछ आसान वास्तु टिप्स…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. वास्तु के अनुसार सप्ताह में एक बार कपूर जलाकर पूरे घर में घूमाना चाहिए। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशियां आती हैं।
2. वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा या फिर मंदिर के पास तुलसी अवश्य लगानी चाहिए और प्रत्येक गुरूवार को जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर तुलसी में चढ़ाना चाहिए। इससे आपके घर की अशांति दूर होती है।
3. घर की बैठक में संत-महात्माओं की आशीर्वाद देती हुई तस्वीर लगानी चाहिए। इससे परिवार के सभी सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और तरक्की प्राप्त होती है।
4. घर में टूटा-फूटा सामान, कांच और मुरझाए फूल बिलकुल नहीं रखने चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता बढ़ती है। 
5. वास्तु के अनुसार घर में हरे-भरे पौधे लगाने चाहिए। ये सकारात्मकता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। खासतौर पर दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में कोई हरा भरा पौधा जरूर रखना चाहिए।
6. इस बात का ध्यान रखें कि फर्नीचर की किनारे नुकीली नहीं होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार गोल किनारों का फर्नीचर शुभ रहता है और फर्नीचर हमेशा कमरे के आकार के अनुसार ही लेना चाहिए।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

घर में रखना चाहते हैं फिश एक्वेरियम तो ध्यान रखें ये 7 बातें, इसे गलत दिशा में रखने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

वास्तु टिप्स: घर की निगेटिविटी दूर कर सकते हैं रंगों के ये उपाय और बढ़ा सकते हैं सुख-समृद्धि

टिप्स: बेडरूम में कैसी तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए और किस रंग के चादर का उपयोग करने से बचना चाहिए?

उपहार में मिला लाफिंग बुद्धा देता है शुभ फल न कि अपने पैसों से खरीदा हुआ, जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यता

वास्तु टिप्स: वायव्य कोण में दोष होने पर बढ़ जाती है शत्रुओं की संख्या, सुखों में आती है कमी