Ahoi Ashtami 2022: हिंदू धर्म में संतान की अच्छी सेहत के लिए कई व्रत किए जाते हैं। अहोई अष्टमी भी इनमें से एक है। इस बार ये व्रत 17 अक्टूबर, सोमवार को किया जाएगा। ये उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2022) का व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 17 अक्टूबर, सोमवार को है। जिन महिलाओं के बच्चे हैं उनके लिए ये व्रत बहुत ही विशेष हैं क्योंकि मान्यता के अनुसार, ये व्रत करने से संतान की उम्र लंबी होती है और सेहत भी ठीक रहती है। जिन महिलाओं की कोई संतान नहीं होती वे भी ये व्रत संतान पाने की इच्छा से रखती हैं। इस दिन अगर कुछ खा उपाय किए जाएं तो संतान से जुड़ी अन्य इच्छाएं भी जल्दी पूरी हो सकती हैं। आगे जानिए अहोई अष्टमी के उपाय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अहोई माता को दूध का भोग लगाएं
अहोई अष्टमी पर माता अहोई की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन देवी को कई तरह की चीजें चढ़ाई जाती है व भोग भी लगाया जाता है। अहोई माता देवी पार्वती का ही स्वरूप मानी गई हैं। अहोई अष्टमी पर इन्हें कई तरह के भोग लगाएं जाते हैं। इस दिन दूध का भोग अहोई माता को विशेष रूप से लगाएं। इससे इन्हें शुभ फल प्राप्त होंगे।

गाय की पूजा कर भोजन कराएं
धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास है। अहोई अष्टमी पर गाय की पूजा भी करनी चाहिए और गुड़ रोटी भी खिलानी चाहिए। इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। इसके अलावा अहोई अष्टमी पर आप जो भी भोजन बनाए, उसमें से भी एक हिस्सा निकालकर गाय को अवश्य दें। इससे जल्दी ही आपको संतान से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं। 

अहोई माता को सफेद फूल चढ़ाएं 
अहोई अष्टमी पर देवी अहोई की पूजा करते समय उन्हें सफेद फूलों की माता अर्पित करें। सफेद फूलों की माला उपलब्ध न हो तो थोड़े सफेद फूल ही देवी को चढ़ा दें। ये बहुत ही आसान उपाय है, जो कोई भी कर सकता है। जो माताएं संतान की इच्छा रखती हैं उनके लिए भी यह खास उपाय है। 

अहोई माता को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं 
संतान प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी पर माता को श्रृंगार की सामग्री जैसे लाल चुनरी, चूड़ी, मेंहदी, कुमकुम आदि चीजें अर्पित करें। ये उपाय आपकी हर इच्छा पूरी कर सकता है। संतान प्राप्ति के लिए अलावा इस उपाय से आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर


Bhai Dooj 2022: कब है भाई दूज? जानें सही तारीख, पूजा विधि, महत्व, मुहूर्त व कथा

Govardhan Puja 2022: 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा पर्व, जानें विधि, मुहूर्त, महत्व व कथा