इस बार 4 सितंबर, शनिवार को बहुत ही शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में शनिदेव (Shani dev) की पूजा और उपाय करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं साथ ही साढ़ेसाती और ढय्या से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस बार 4 सितंबर को शनि पुष्य (Shani Pushya) और शनि प्रदोष (Shani Praosh) दोनों शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। सालों में कभी दुर्लभ संयोग बनता है। पुष्य नक्षत्र और प्रदोष तिथि में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। इनसे आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

शाम तक रहेगा पुष्य नक्षत्र (Shani Pushya)
4 सितंबर, शनिवार को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से शाम 5 बजे तक रहेगा। वहीं प्रदोष तिथि की पूजा शाम 5 बजे बाद की जाएगी। पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। मान्यता है कि इस शुभ नक्षत्र में यदि कोई उपाय या पूजा की जाए तो उसका फल कई गुना होकर मिलता है। वहीं प्रदोष तिथि के स्वामी भगवान शिव हैं। जब ये तिथि शनिवार को आती है तो शनि प्रदोष का योग बनता है। इस योग में शिवजी के साथ-साथ शनिदेव (Shanidev) की पूजा करना भी श्रेष्ठ रहता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये उपाय करें…
1. शनिदेव (Shanidev) का तिल के तेल से अभिषेक करें या पंडित से करवाएं। इसके बाद शनि शांति मंत्रों से हवन करवाएं।
2. गरीबों, दिव्यांगों, अनाथों को भोजन करवाएं। शनि मंत्र ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र का आप करते हुए पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करें।
3. पीपल के पेड़ में मीठा दूध अर्पित करें और उसके नीचे बैठकर शनि स्तवराज का पाठ करें।
4. शनिवार को हनुमान चालीसा या हनुमान बाहु अष्टक का पाठ करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
5. काले घोड़े की नाल से अंगूठी बनावाकर धारण करें। ये उपाय किसी ज्योतिषी से पूछकर करें।
6. नीलम रत्न किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर धारण करें।
7. शनिदेव का पूजन, अभिषेक अपनी इच्छित कामना की पूर्ति के लिए करें। शनि मंत्रों का जाप करके यथाशक्ति गरीबों को भोजन करवाएं, वस्त्र भेंट करें।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

Astrology: कुंडली के नौवें भाव से जानिए कब चमकेगी आपकी किस्मत और इसके लिए क्या उपाय करें?

Astrology: तंत्र और ज्योतिष उपायों में काम आती है इस पौधे की जड़ें, कंगाल को भी बना सकती हैं मालामाल

Astrology: मनचाही नौकरी और बिजनेस में सफलता के लिए करें सूर्यदेव के ये 5 आसान उपाय

बुरी नजर से बचाती है काली गुंजा और दुश्मन को भी बना देती है दोस्त, ये हैं इसके आसान उपाय

गाय से जुड़े इन आसान उपायों से दूर हो सकती है किसी भी तरह की परेशानी