अपनी पत्नी की हत्या के मामले में पिछले कई साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने नाम बदल-बदल कर अलग अलग जगह पर रह रहा था।  

ललितपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) में पत्नी की हत्या मामले में चार वर्ष से फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक (Superintendent of Police Nikhil Pathak) ने पत्रकारवार्ता (Press Conference) में जानकारी देते हुए बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी (SOG In-Charge ) व प्रभारी निरीक्षक (Inspector-in-Charge) कोतवाली तालबेहट ने कोतवाली तालबेहट अंतर्गत पूराकलॉ तिराहे से अभियुक्त महेश लोधी (Mahesh Lodhi) पुत्र विक्रम लोधी निवासी ग्राम बुदावनी को एक अवैध तमंचा 315 बोर (illegal gun 315 bore) व एक जिन्दा कारतूस (live cartridges) के साथ गिरफ्तार किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी की हत्या कर हो गया था फरार
कोतवाली तालबेहट उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध केस पंजीकृत था। आरोपी पिछले चार वर्ष से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पच्चीस हजार रूपये का नगद पुरूस्कार (cash prize) घोषित किया गया था। महेश ने पूछताछ में बताया कि पत्नी की हत्या (Murder) करने के बाद से वह लगातार अपना नाम बदल बदल कर सोनीपत, हरियाणा, मथुरा, मुजफ्फरनगर में छिपकर रह रहा था। वर्तमान में वह राजू के नाम से जनपद मुजफ्फरनगर में रह रहा था, दो दिन पहले ही अपने परिजनों से मिलने अपने गांव आया था।

घेराबन्दी कर हुई गिरफ्तार
आज वह मुजफ्फरनगर जाने के लिये वाहन के इंतजार में पूराकलॉ तिराहे पर खड़ा था कि पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपराधी को जेल भेज दिया।