मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में आसमान से बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी

मऊ (उप्र)(U.P.) मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में आसमान से बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी, इनमें दो महिलायें शमिल हैं।
पुलिस ने बताया कि खुर्द गांव निवासी हरिकिशन अपनी पत्नी लीलावती के साथ अपने पशुओं को चराने गये थे। उसी समय बिजली की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गये और मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में सराय लखन थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में पशुओं को चारा डाल रही रेनू चौहान (35) की बिजली गिरने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नायाब तहसीलदार जावेद अंसारी परिजनों के घर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवारों को सरकार की ओर से जो सहायता राशि संभव होगी दिलाई जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]