होली पर्व में गांव में डीजे बज रहा था। इसी दौरान तकरीबन 3 बजे चार युवक रंग लगाने के बहाने 19 वर्षीय युवती के घर पहुंचे थे। घर में युवती को अकेला पाकर वह उसके एक कमरे में खींच ले गए। कमरा बंद कर वह एक-एक कर दुष्कर्म किए। 

गोरखपुर ( Uttar Pradesh)। घर में घुसकर रंग लगाने के बहाने चार युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि चारों ने घर का दरवाजा बंद कर दरिंदगी की घटना का अंजाम दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर फरार हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान के पुत्र समेत चार लोगों पर गैंगरेप का केस कर लिया है। साथ पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। यह घटना गीडा इलाके में हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस तरह की दरिंदगी
होली पर्व में गांव में डीजे बज रहा था। इसी दौरान तकरीबन 3 बजे चार युवक रंग लगाने के बहाने 19 वर्षीय युवती के घर पहुंचे थे। घर में युवती को अकेला पाकर वह उसके एक कमरे में खींच ले गए। कमरा बंद कर वह एक-एक कर दुष्कर्म किए।

मां के शोर मचाने पर हुई जानकारी
घर पहुंची मां बेटी के रोने की आवाज सुनकर कमरे के बाहर पहुंची। कमरा बंद देख वह शोर मचाने लगी। ग्रामीण जब तक पहुंचते वह फरार हो गए। पीड़ित युवती ने आपबीती परिवारीजनों को बताई। इस पर वह युवती को लेकर थाने पर पहुंचे। 

थाने में सुनाई आपबीती
पीड़िता ने पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र सूर्यभान, सिंटू, केशा और मोनू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर सूर्यभान को हिरासत में ले लिया है। फरार तीन आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनके रिश्तेदारों के घर भी दबिश दे रही है। उधर, युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। गीडा इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तीन अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

(प्रतीकात्मक फोटो)