महिला अपने घर के कामों में इतना व्यस्त हो गई कि वह यह भी भूल गई कि उसका 8 माह का बच्चा कहां है। जिस दौरान महिला किचन में काम कर रही थी उसी समय मासूम पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। जब तक वह लौटी तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में एक मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। जिस समय यह घटना घटी उस समय मां किचन में काम कर राही थी। मासूम खेलते-खेलचे बाथरूम में पहुंच गया। परिजन उसे चिकित्सकों के पास ले गए ,लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां किया अनदेखा और बच्ची की चली गई जान
मामला थाना जसराना क्षेत्र के सनेही नगर का है। यहां के रहने वाले प्रेमनरायन का आठ माह का बेटा शौर्य बीती रात मां के बर्तन धोने के दौरान आस-पास खेल रहा था। इस दौरान महिला कुछ काम से अंदर गई। तभी आठ माह का वच्चा खेलते हुए पानी की भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और वह बाल्टी में गिर गया। जब तक मां निकल कर आयी, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बच्चे की मौत पर परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है। महिला अब हर वक्त महिला एक ही बात बोलती रहती है, सब कुछ मेरी वजह से हुआ है...